रांची शाहीन बाग धरना में लातेहार CPIM नेता अयुब खान और AIMIM शमशुल खान ने दिया स्पीच*, *लातेहार से भी धरना में लोगों ने शिरकत किया

*रांची शाहीन बाग धरना में लातेहार CPIM नेता अयुब खान और AIMIM शमशुल खान ने दिया स्पीच*,
*लातेहार से भी धरना में लोगों ने शिरकत किया।*


रांची। बुधवार को रांची के हज हाउस स्थित शाहीन बाग में CAA, NPR और NRC के खिलाफ चल रहे धरना में लातेहार के कद्दावर नेता व CPIM के पुर्व जिला सचिव अयुब खान और AIMIM के शमशुल खान ने जोरदार भाषण दिया। लातेहार जिले से भी धरना में लोगों ने शिरकत की। मालूम हो कि रांची के कडरू में हज हाउस के समीप भारी संख्या में महिलाएं CAA, NRC और NPR के विरोध में अनिश्चित कालीन धरना दे रही है। धरना के 17 वां दिन बुधवार को महिलाओं को संबोधित करते हुए  CPIM लातेहार के पुर्व जिला सचिव अयुब खान ने कहा कि उक्त काले कानून के खिलाफ पूरे देश में धरना और प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। उन्होंने रांची की महिलाओं के जाज़्बे को सलाम किया। AIMIM के लातेहार विधानसभा अध्यक्ष शमशुल खान ने कहा कि भाजपा बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर के संविधान को हटाकर मनुस्मृति लाना चाहती है। हम हिंदुस्तान के लोग ऐसा कभी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मुद्दे पर फेल कर चुकी है। लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दे पर नहीं जाए इसलिए देश को गृह युद्ध में झोंकने की तैयारी की जा रही है। मौके पर लातेहार से AIMIM के प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य हाजी तौकीर अहमद, अयूब आलम,मो एहसान,तबारक हुसैन, मो आरिफ़, कांग्रेस के असगर खान, बाबर खान,विक्की खान आदि उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ