राज्य सभा के लिए भाजपा ने की घोषणा* *भाजपा के 9व सहयोगी दल के 2कुल 11उम्मीदवार*

 


*कांग्रेस की भी हो सकती सूची जारी राजस्थान से रघुवीरसिंह मीणा व ताराचंद भगोरा के नाम पर बन सकती है सहमती*


*नई दिल्ली।* भाजपा चुनाव केंद्रीय समिति की बेठ्क जगतप्रसाद लड्ढा की अध्यक्षता मे आयोजित की गई जिसमे गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी सहित चुनाव समिति के सद्स्य उपस्थित रहे।
बेठ्क मे भाजपा के राज्य सभा हेतु 9प्रत्याशियो की घोषणा की गई।
जिसमे असम से भुवनेश्वर कालिता, बिहार से विवेक ठाकुर, गुजरात से अभय भारद्वाज, गुजरात से रमिला बेन, झारखंड से दिपक प्रकाश, मणिपुर से लिएसंबा, मध्यप्रदेश से ज्योतिरादीत्य सिंधिया, महाराष्ट्र से उदयना राजे, राजस्थान से राजेन्द्र गहलोत होँगे राज्य सभा प्रत्याशी।
कांग्रेस के राज्य सभा प्रत्याशियो की सूची भी आज या कल मे जारी हो सकती है जिसमे राजस्थान के उदयपुर संभाग से सीडब्ल्यूसी सद्स्य रघुवीरसिंह मीणा व कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता ताराचंद भगोरा के नामो मेसे किसी एक पर सहमती बन सकती है।


टिप्पणियाँ