प्रदेश मीडिया प्रभारी बने उम्मेद सिंह राजपुरोहित।
07 जून 2020
जालोर। श्री एक शक्ति सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनीताजी राजपुरोहित के नेतृत्व में नए लोगों को जिम्मेदारियां देने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उम्मेद सिंह राजपुरोहित सांथू को राजस्थान प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी (युवा मोर्चा) नियुक्त किया है।
उम्मेद सिंह राजपुरोहित पेशे से व्यापारी हैं। श्री एक शक्ति सेवा संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं के साथ इनकी नजदीकियां हैं और मीडिया के साथ अच्छे संबंध भी यही कारण है कि श्री एक शक्ति सेवा संस्थान ने प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जैसा अहम पद देकर बड़ी जिम्मेदारी दी है।
उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने अपनी नियुक्ति के लिए संस्थान के शीेर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संस्थान और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल बने और मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक अपनी बात पहुंचाई जा सके, इस दिशा में काम करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में श्री एक शक्ति सेवा संस्थान के जो भी कार्यक्रम होंगे उनकी सही समय पर मीडिया को जानकारी दी जाएगी।