संकट की घड़ी में सेवा करते हुए मनाया जन्मदिवस

चौमु संकट की इस घड़ी में सेवा कर मनाया जन्मदिन* 


संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट जखराना की सचिव डॉक्टर शानू राजकुमार यादव ने अपने बेटे अर्नव यादव का जन्मदिन बड़े ही सादगी पूर्वक मनाया उन्होंने अपने पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर वाटर कूलर व पेड़ लगाकर और गरीब लोगों में खाद्य सामग्री वितरित कर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम भगवाड़ी में बस स्टैंड पर वाटर कूलर भेंट किया और जरूरतमंदो में खाद्य सामग्री वितरित की। आयकर संयुक्त आयुक्त श्री राजकुमार यादव ने बताया कि भगवाड़ी आस पास के कई गाओ का बस स्टैंड होने से व सैकड़ों दुकान होने से यहाँ दिन भर लोगों की आवाजाही रहती है। इन मुसाफ़िरों के लिए इस भीषण गर्मी में शीतल जल की सुविधा के लिए लोगों के माँग पर यहाँ वाटर कूलर लगाया गया। इसके दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया। साथ ही डॉक्टर शानू राजकुमार यादव ने कोरोना से बचने के लिए बार बार हाथ धोने व आवश्यक सावधानी बरतने का भी संदेश दिया।कोरोना संकट की इस घड़ी में इस प्रकार अपने पुत्र का जन्मदिन सादगी पूर्वक पेड़ लगाकर वह गरीब आदमी लोगों में खाद्य सामग्री वितरित कर मनाना समाज के लिए एक प्रेरणा का माध्यम है।


टिप्पणियाँ