विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर कुशलगढ़ एमपीएस संस्थान में अधिकारों और कानून की जानकारी दी

 कुशलगढ़ बांसवाड़ा

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर कुशलगढ़ एमपीएस संस्थान में अधिकारों और कानून की जानकारी दी


विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बांसवाड़ा के दिशा निर्देशानुसार ताल्लुका विधिक सेवा समिति कुशलगढ़ की और से महावीर पब्लिक शिक्षण संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर ताल्लुका विधिक सेवा समिति पैनल अधिवक्ता मोहम्मदीराज बोहरा और महेंद्र पाल सिंह ने सामाजिक न्याय,अधिकार और कानून से संबंधित जानकारी विस्तार से दी इस दौरान संस्थान निदेशक प्रशांत नाहटा सहित स्टाफ और छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।उक्त जानकारी ताल्लुका विधिक सेवा समिति सचिव विजय कुमार पणदा ने दी।

फोटो विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर कुशलगढ़ एमपीएस में कानूनी जानकारी देते विधिक पैनल अधिवक्तागण

टिप्पणियाँ