पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ने किया नरेगा कार्य का निरीक्षण

 पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ने किया नरेगा कार्य का निरीक्षण 


तंवरी मे पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी ने नरेगा श्रमिकों की जानी समस्याएं 

नून(सिरोही ) निकटवर्ती तंवरी ग्राम पंचायत क्षेत्र में चल रहे नरेगा कार्य का निरीक्षण सोमवार को सिरोही भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी किया | इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी ने मेटो के कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।वही ग्राम पंचायत तंवरी मे चल रहे चारागाह विकास कार्य का निरीक्षण कर मेट से टास्क के अनुसार कार्य करवाने, उचित छाया- पानी की व्यवस्था सहित अन्य जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए| साथ ही नरेगा श्रमिकों को सोशल दूरी बनाए रखने, मुंह पर मास्क लगाने को कहा | इस दौरान सिरोही सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष व फूंगणी सरपंच नैनसिंह राजपुरोहित नून ,परबतसिंह देवड़ा सिंधरथ ,मोब्बतसिंह दहियावत वेलागरी ,नाथू देवासी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ