पाटन में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई।
पाटन (सीमा सैनी धांधेला):- महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पाटन पंचायत समिति प्रधान सुवालाल सैनी एवं पूर्व सरपंच केदार मल सैनी के द्वारा पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर मनाई गई। ज्योतिबा फुले ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा को महत्वपूर्ण माना। महात्मा फुले ने छुआछूत जातिप्रथा पर्दाप्रथा जैसी कुरीतियों के विरुद्ध संगठित एवं शिक्षित समाज की स्थापना की अभिनव पहल की। उन्होंने एक विकसित एवं समृद्धशाली राष्ट्र का निर्माण करने में सहभागिता निभाये। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष हिमांशु सैनी कांग्रेस नेता सुनील पाटनिया
के के सैनी प्रकाश चंद सैनी मनीष सैनी नरेंद्र सैनी डाबला ग्यारसी लाल सैनी रिंकू सैनी अशोक सैनी लक्ष्मण सैनी मुरारी सैनी हजारी लाल सैनी एवं अन्य कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित थे।