जिला कारागृह में विहिप ने पंखे समर्पित किये

 जिला कारागृह  में  विहिप ने  पंखे समर्पित किये





राजस्थान के   भीलवाड़ा - जिला कारागृह  में  काफी दिनों से कैदियों को गर्मी में बारबार पंखे ख़राब हो जाने से भारी परेशानी का सामना करना पड रहा,  यह परेशानी जिला कारागृह  अधीक्षक प्रमोद सिंह शेखावत ने नगर के  समाज सेवकों को बताई, इस पर विश्व हिन्दू परिषद ने जन सहयोग से 10 पंखे तत्काल भिजवाए 


विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाघ्यक्ष रामप्रकाश बहेड़िया ने जानकारी देते बताया जिला कारागृह में जिला कारागृह अधीक्षक के कार्यभार संभालने से कारागृह  परिसर में कायाकल्प हुई, बंदियों की समस्या हेतु जन सहयोग से परिजनों की स्मृति में पंखो को  समर्पित करने के समय  आचार्य ब्राह्मण महासभा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकिशन आचार्य, विश्व हिन्दू परिषद् के बद्री लाल सोमानी, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव रमेश मूंदड़ा, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष कन्हैया लाल* स्वर्णकार,धर्मजागरण के सत्यनारायण श्रोत्रिय भी उपस्थित थे, जिला कारागृह  के अधीक्षक 

प्रमोद सिंह शेखावत ने बताया अभी जिला कारागृह  में 400 से ज्यादा बंदियों के सुबह शाम भोजन व्यवस्था हेतु रोटी बनाने वाली मशीन की सख्त जरूरत है,कोई भी संगठन या  भामाशाह ये नेक कार्य करके सहयोग कर सकता है ।

टिप्पणियाँ