मड़िया में गिरा बिजली का पोल, बड़ा हादसा बाल बाल बचा

 मड़िया में गिरा बिजली का पोल, बड़ा हादसा बाल बाल बचा




  

                                                                                                                                                             


नून(सिरोही) निकटवर्ती मड़िया में रविवार की शाम 5 बजे जर्जर बिजली का पोल अचानक तार समेत गिर गया। निवास करने वाले लोग बाल-बाल बच गया। बिजली का पोल गिरने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोग तार से दूर भागे। पोल गिरने की वजह से यातायात भी बाधित रहा। मड़िया में कई जगह बिजली के पोल जर्जर हो गए हैं।  बिजली का पोल तार समेत टूट कर गिर पड़ा। अगर वह तार की चपेट में आता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग वहां से दूर भागे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल पहले से ही कमजोर था और कई बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी उसे बदला नहीं गया। जिसके चलते यह घटना हुई। जिस समय पोल गिरा, बिजली सप्लाई चालू थी। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था।मडीया  सरपंच कानाराम देवासी ने बताया की ग्राम पंचायत क्षेत्र में विभिन्न जगह पर जर्जर पोल बदलने हेतु 2 महीने पूर्व बिजली विभाग को लिखित में दिया था जो की अभी तक नहीं बदले है जिससे  कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है देवासी ने आबादी क्षेत्र में सभी क्षतीग्रस्त पोल तुरंत बदलने की मांग की।

टिप्पणियाँ