30 दुकानों का बरामदों में रखा 3 ट्रक सामान जब्त किया

 नगर निगम हैरिटेज



चार दीवारी बाजार से अतिक्रमण हटाया

30 दुकानों का बरामदों में रखा 3 ट्रक सामान जब्त किया

जयपुर 20 अक्टूबर। नगर निगम जयपुर हैरिटेज क्षेत्र के आम जन को  बाजारों में अवैध अस्थाई अतिक्रमण से राहत दिलाने के लिए दीपावली से पूर्व नगर निगम हेरिटेज के जोहरी बाजार,त्रिपोलिया बाजार,में सांगानेरी गेट से लेकर बड़ी चौपड़ होते हुए छोटी चौपड़ तक यातायात पुलिस,नगर निगम हेरिटेज सतर्कता शाखा,स्थानीय थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई।

इन बाजारों से अस्थाई अतिक्रमण हटाया जाकर लगभग 36 दुकानों का बरामदों में रखा लगभग 3 ट्रक सामान जुर्माना हेतु नगर निगम  हेरिटेज सतर्कता शाखा द्वारा ज़ब्त किया गया व बरामदों में खड़े दुपहिया वाहनों को यातायात पुलिस द्वारा जप्त किया गया ताकि आम जन को बरामदों में सुगम पैदल आवागमन हो।

उक्त कार्यवाही में नगर निगम सतर्कता उपायुक्त  श्री इस्लाम खान,निरीक्षक सतर्कता श्री नीरज तिवाड़ी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात श्री मुस्तफा अली जैदी, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री मोहनलाल,थानाधिकारी माणक चौक श्री सुरेंद्र यादव व जाप्ता मौजूद रहे। कार्यवाही शांतिपूर्ण रही।

टिप्पणियाँ