बालिकाएं जागरूक होकर समाज को करें प्रेरित - सांसद रंजीता कोली सांसद ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर किया शुभारंभ


बालिकाएं जागरूक होकर समाज को करें प्रेरित - सांसद रंजीता कोली सांसद ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर किया शुभारंभ







रूपवास - कस्बे के चकसामरी रोड़ स्थित श्री गुरु माधवानन्द प्रतिभा महाविद्यालय में वायु सेना दिवस के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन क्षेत्रीय सांसद रंजीता कोली के मुख्यातिथ्य एवं एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हेमन्त महावर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबंधक राजेश पाराशर,प्राचार्य डॉ कोमल सिंह,कौशू पहलवान,पंचायत समिति सदस्य दिनेश भातरा,पवन खिजूरी,अजीत चौधरी मौजूद थे। रक्तदान शिविर का क्षेत्रीय सांसद रंजीता कोली ने फीता काटकर शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में कुल 51 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर सांसद रंजीता कोली ने शिविर में मौजूद महाविद्यालय की बालिकाओं एवं रक्तदानकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्दान करना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। अगर हमारे रक्तदान करने से किसी जरूरमंद की जान बचाई जा सकती है तो इससे बड़ा कोई भी मानवीय कर्म नही है। समय - समय पर जो युवा रक्तदान कर सकते है उन्हें रक्तदान जरूर करना चाहिए। बालिकाओं को भी जागरूक होना बहुत आवश्यक है। बालिकाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नही है। वो वर्तमान समाज मे पुरुष के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। कभी भी बालिकाओं एवं महिलाओं को कमजोर नही समझना चाहिए। बालिकाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक होकर समाज को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हेमन्त महावर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बारे में सभी लोगों को जानकारी प्रदान की। उन्होंने संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की। प्रबंधक राजेश पाराशर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विभाग संयोजक कृष्णा जाट के नेतृत्व में सभी अतिथियों का साफा बांधकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद सांसद रंजीता कोली ने रक्तदानकर्मियों से मिलकर पूरी जानकारी प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। रक्तदान शिविर में क्षेत्र के युवाओं एवं एवीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। एबीवीपी की तरफ से सभी रक्तदानकर्मियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। रक्तदान शिविर में भरतपुर के आरबीएम अस्पताल की टीम ने पहुंचकर रक्तदान करवाया। मंच का संचालन विभाग संयोजक  कृष्णा जाट ने किया। इस मौके पर सुनील पाराशर,उमेश राजौरिया, अनिल शर्मा,लखपत सिंह,घनश्याम सिंह,हँसवीर सिंह, शिवकांत योगी,गुरविंदर सिंह,राहुल खैनवार, रवि कुमार,पवन कुमार ,प्रदीप चौधरी समेत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

                                                                                                                                  

टिप्पणियाँ