भा ज पा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

 भा ज पा की  संगठनात्मक बैठक सम्पन्न


झुंझुनूं(सुरेशसैनी)भारतीय जनता पार्टी की जिला संगठनात्मक बैठक होटल खाना खज़ाना में आयोजित की गई जिसमें संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा की गई। पार्टी के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला संगठन प्रभारी एवं धोद के पूर्व विधायक गोवर्धन वर्मा ने सशक्त मंडल अभियान सहित मोर्चों के गठन एवं आगामी कार्य योजना को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 28 अक्टूबर को राज्य सरकार की विफलताओं, बिजली दरों में की गई वृद्धि एवं जिले में डी ए पी की भारी किल्लत को दूर करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर पार्टी द्वारा उपखंड मुख्यालयों पर किए जाने वाले हल्ला बोल कार्यक्रम की विस्तृत रुपरेखा भी निर्धारित की। बैठक में जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने संगठनात्मक वृत रखा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सरजीत चौधरी ने किया।इस दौरान सांसद नरेन्द्र कुमार, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह,भा ज पा नेता धर्मपाल गुर्जर, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, गिरधारी लाल खीचड़,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांबू, प्यारे लाल ढूकिया, सुशीला सीगडा, मदन लाल सैनी,सुनील लाम्बा, राकेश शर्मा, रामनिरंजन पुरोहित, जिला महामंत्री सुरेन्द्र मेघवाल, जिला मंत्री महावीर ढाका, सुनिता स्वामी, रामस्वरूप सैनी,रिशाल कंवर, जिला प्रवक्ता पवन शर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज स्योराण,ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर,एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवकुमार जेवरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान,एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष दलीप मीणा सहित सभी मंडल अध्यक्षों सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में प्रस्तावित हल्ला बोल कार्यक्रम हेतु प्रत्येक उपखंड पर संयोजक नियुक्त किए गए जिसके अनुसार राजेंद्र भांबू को झुंझुनूं, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि को नवलगढ़, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह को सूरजगढ़, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल को चिड़ावा, जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया को मलसीसर, धर्मपाल गुर्जर को खेतड़ी,पवन शर्मा को उदयपुरवाटी, रतन सिंह तंवर को बुहाना उपखंड का संयोजक नियुक्त किया गया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
कवर नगर मोनेटो धर्मशाला रोड पर अवैध निर्माण
चित्र
हर माता पिता कराएं बच्चों का नामकरण संस्कार -- पंडित शांति स्वरूप
चित्र
हमारे रसूल ने फरमाया है कि* *देश के प्रति वफादार रहें आमिल शेख हातिम भाई मनावर वाले*
चित्र
छाया रानी मैमोरियल सेवा समिति जयपुर ने रीट परीक्षार्थियों एवम उनके परिजनों हेतु निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा एवम जल, चाय व भोजन बूथ संचालित किया।*
चित्र
डॉ कैलाश चन्द्र शर्मा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी श्रीमाधोपुर का सम्मान करते हुए श्री श्री १००८श्रीरामानुजाचार्य श्रीमद् जगद्गुरू लोहार्गल सूर्य पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य जी महाराज
चित्र