बिजली के बढ़े हुए बिल और सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन किया जाएगा।





भरतपुरए 20 अक्टूबर। आज भारतीय जनता पार्टी, जिला भरतपुर की जिला संगठनात्मक बैठक होटल बर्डस व्यू में नवनियुक्त जिला प्रभारी पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल व सह प्रभारी गोवर्धन जादौन के मुख्य आतिथ्य व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की विधिवत शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर की गई।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जवाहर सिंह बेढ़म ने राजनैतिक प्रस्ताव पढ़ते हुये राज्य में कांग्रेस की जनविरोधी सरकार को उखाड़ने का जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों, मण्डल प्रवासियों व कार्यकर्ताओं से संकल्प पारित करवाया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह ने संगठनात्मक बैठक में कहा कि पार्टी प्रदेश द्वारा माह दिसंबर, 2021 में जनविरोधी गहलोत सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है जिसकी शुरुआत 28 अक्टूबर को प्रदेशभर में उपखंड मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन से होगी। डॉ. सिंह ने बताया कि 25 से 30 नवंबर तक जिला स्तर पर और 15 दिसंबर को जयपुर में प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन होगा। डॉ. सिंह ने कहा कि जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला अपराध और अत्याचार के साथ ही युवाओं को रोजगार, बिजली के बढ़े हुए बिल और सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन किया जाएगा।     

बैठक में जिला प्रभारी बनवारी लाल सिंघल ने सशक्त मण्डल अभियान के तहत मण्डल कार्यकारिणी, कार्य का विभाजन, शक्ति केन्द्र प्रमुख की रचना, पन्ना प्रमुख की रचना, बूथ समिति की रचना एवं इनके सत्यापन किये जाने हेतु पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों व मंडल प्रवासियों पर जोर दिया।

बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष गिरधारी गुप्ता ने किया। बैठक में सांसद रंजीता कोली, प्रदेश मंत्री महेंद्र जाटव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जवाहर सिंह बेढ़म, शिवानी दायमा, पूर्व विधायक अनिता सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र गोयल, रविन्द्र जैन, भानुप्रताप राजावत, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मा डागुर, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षगण, मण्डल प्रवासियों सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ
Popular posts
कवर नगर मोनेटो धर्मशाला रोड पर अवैध निर्माण
चित्र
हर माता पिता कराएं बच्चों का नामकरण संस्कार -- पंडित शांति स्वरूप
चित्र
हमारे रसूल ने फरमाया है कि* *देश के प्रति वफादार रहें आमिल शेख हातिम भाई मनावर वाले*
चित्र
छाया रानी मैमोरियल सेवा समिति जयपुर ने रीट परीक्षार्थियों एवम उनके परिजनों हेतु निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा एवम जल, चाय व भोजन बूथ संचालित किया।*
चित्र
डॉ कैलाश चन्द्र शर्मा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी श्रीमाधोपुर का सम्मान करते हुए श्री श्री १००८श्रीरामानुजाचार्य श्रीमद् जगद्गुरू लोहार्गल सूर्य पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य जी महाराज
चित्र