दीपावली पर मंदिर हुए जगमग, बाजारों मे रौनक

 दीपावली पर मंदिर हुए जगमग, बाजारों मे रौनक


सुभाष तिवारी लखनऊ

लालगंज, प्रतापगढ़। दीपावली के पर्व पर जहां बाजारो मे रौनक देखी गई। वहीं बाबा घुइसरनाथ धाम समेत मन्दिरों मे बुधवार की शाम से ही श्रद्धालुओं मे उत्साह देखा गया। दीपावली की सुबह से ही श्रद्धालु बाबा धाम मे दर्शन पूजन मे रमे दिखे। वहीं श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव तथा श्रीराम दरबार समेत विभिन्न देवी देवताओं के समक्ष दीप जलाकर कल्याण की कामना की। नगर के हरिहरमंदिरम तथा बड़े हनुमानजी के मंदिर व प्राचीन शिव मंदिर को भी आकर्षक विद्युत छटा से प्रकाशमान किया गया है। मंदिरो मे फूलों की भी आकर्षक साज सज्जा को श्रद्धालु अपलक निहारते दिखे। घरों तथा प्रतिष्ठानों मे भी मंगलदीप की जगमगाहट देखी गयी। दीपावली का पर्व होने के कारण नगर चौक पर दिन भर यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस हलाकान दिखी। प्रतिष्ठानों मे लोग खरीददारी करने मे भी तल्लीन दिखे। वहीं दीपावली पर नगर पंचायत की कार्यदायी संस्था द्वारा नगर एवं विभिन्न वार्डो मे स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी ने स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित कर हौसला आफजाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईओ सुभाषचंद्र सिंह व संयोजन चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने किया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भी भ्रमण कर शांति और व्यवस्था के प्रबंधन मे मशक्कत करते देखा गया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
कवर नगर मोनेटो धर्मशाला रोड पर अवैध निर्माण
चित्र
हर माता पिता कराएं बच्चों का नामकरण संस्कार -- पंडित शांति स्वरूप
चित्र
हमारे रसूल ने फरमाया है कि* *देश के प्रति वफादार रहें आमिल शेख हातिम भाई मनावर वाले*
चित्र
छाया रानी मैमोरियल सेवा समिति जयपुर ने रीट परीक्षार्थियों एवम उनके परिजनों हेतु निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा एवम जल, चाय व भोजन बूथ संचालित किया।*
चित्र
डॉ कैलाश चन्द्र शर्मा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी श्रीमाधोपुर का सम्मान करते हुए श्री श्री १००८श्रीरामानुजाचार्य श्रीमद् जगद्गुरू लोहार्गल सूर्य पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य जी महाराज
चित्र