कैशियर के विदाई समारोह मे साहित्यकारों ने बांधी समां, हुआ सम्मान

 कैशियर के विदाई समारोह मे साहित्यकारों ने बांधी समां, हुआ सम्मान


सुभाष तिवारी लखनऊ

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय ब्लाक सभागार में सेवानिवृत्त कैशियर को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम मे साहित्यकारों ने भी साथी के शासकीय सेवाकाल पूर्ण होने पर अपनी रचनाओं से समा बांधी। क्षेत्र के रानीगंज कैथौला स्थित साधन सहकारी बैंक मे कैशियर के पद से संतोष श्रीवास्तव विद्रोही के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संयोजक संतोष सिंह संतोष तथा सुनील प्रभाकर व आचार्य अनीस देहाती एवं डा. दीपक रूहानी ने साहित्यकार संतोष विद्रोही को अभिनंदन पत्र एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम के मुख्यअतिथि ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज व साहित्यकार विशालमूर्ति मिश्र ने संतोष विद्रोही को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनकी सेवाओं की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ फैयाज अहमद परवाना की सरस्वती वंदना से हुआ। वरिष्ठ कवि डा. अशोक अग्रहरि, डा. नागेन्द्र अनुज, सत्येंद्र सिंह सौम्य, आचार्य अनीस देहाती, प्रमोद लंठ, नरेन्द्र निराश, रामलगन आशीष, राधेश पाण्डेय, शिवपवन दुबे ने गजल गीत व मुक्तक तथा शेरो शायरी से राष्ट्रीय एवं सामाजिक परिवेश को ऊँचाईयां प्रदान करते दिखे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार सुनील प्रभाकर ने किया। सेवानिवृत्त कैशियर एवं साहित्यकार संतोष विद्रोही ने सम्मान व सेवाकाल मे मिले जनसहयोग के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम को अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल, एडीओ पंचायत नीलोत्पल सिंह, वीरेश सिंह, उधम सिंह ने भी संबोधित कर संतोष विद्रोही के शासकीय सेवाकाल के दौरान दिये गये योगदान की सराहना की। संयोजक साहित्यकार संतोष सिंह संतोष ने आभार प्रदर्शन किया।

टिप्पणियाँ