हैवानियत के बाद महिला कर्मचारी की हत्या कर नदी में फेंका गया शव!*

 *हैवानियत के बाद महिला कर्मचारी की हत्या कर नदी में फेंका गया शव!*


सुभाष तिवारी लखनऊ

-साक्ष्य छिपाने के लिए नदी में छलांग लगाने की फैलाई गई जानकारी


मृतका के पिता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर की निष्पक्ष जांच पड़ताल की मांग


सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता समेत कई कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़


सुल्तानपुर। तीन दिन बाद महिला कर्मचारी की नदी में लाश मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका और ससुराल वालों ने डेड बॉडी देखने पर दुराचार के बाद हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि दरिंदों ने महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। पूर्व में परिजन द्वारा नगर कोतवाली में दी गई तहरीर पर पुलिस ने सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता राम प्रकाश प्रजापति को नामजद करते हुए कई अज्ञात कर्मचारियों के ख़िलाफ़ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज़ किया है। रविवार को पुन: पुलिस अधीक्षक को दूसरी तहरीर दी गई। जिसमें परिजनों ने महिला को अगवा करने, सामूहिक दुष्कर्म करने व हत्या कर शव नदी में फेंके जाने का आरोप लगाया गया है। मृतका के पिता ने पैनल बनाकर वीडियो ग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है।

टिप्पणियाँ