रूट परिवर्तन को लेकर धरना सातवें दिन भी जारी


 रूट परिवर्तन को लेकर धरना सातवें दिन भी जारी 



                जोवनेर गैस कम्पनियों की मनमर्जी व हटधर्मिता से पुरे गांव बंशीपुरा के चारो ओर मकड़जाल बिछाया जाने ,भैराना गौचर भूमि के अवैध कब्जे की नापचौक कर कब्जा हटायाजाने, बिना पंचायत व नगरपालिका की  NOC के रिहायसी क्षेत्र में एग्रीकल्चर भूमि पर निर्माण कार्य किया जाने की मांगो को लेकर धर्ना-प्रदर्शन जारी

         किसान नेता बनवारी लाल कुडी़ नें कहा की किसान महासभा के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल आईजी रेंज अधिकारी द्वितय सें मिलकर कानूनी सदभावना व अंहिसात्म्क आंदोलन की भावना को समझने का निवेदन कर कानूनी मदद मांगी तथा गैस कम्पनियों के माप दंडो व मानको की पूरी जानकारी व जांच करवाने का आग्रह किया 

       जोबनेर पुलिस थाने सें धर्ना स्थल पर हैडकास्टेबल सुभाष लाठर व मुकेश कुमार तथा हल्का- पटवारी विजय कुमार देवदां नें मौके पर पंहुचर   जायजा लिया 


        धरने में संतोष कुडी़, छींतर बाना,मदन लाल मीणा,हनुमान बाना,जवानाराम बाना,लक्ष्मन बलाई ने भी अपने विचार रखे !

टिप्पणियाँ