भा ज पा की जिला चिन्तन बैठक सम्पन्न।

 भा ज पा की जिला चिन्तन बैठक सम्पन्न।


झुंझुनूं(सुरेशसैनी) भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय जिला चिन्तन बैठक आज केड शक्तिधाम मंदिर में सम्पन्न हुई।आठ सत्रों में चली इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक, राजनैतिक एवं संगठनात्मक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने राज्य में बढ़ते हुए अत्याचार, अनाचार, बलात्कार जैसे मामलों को रोकने में असफल रही राज्य सरकार की कार्यशैली पर भी चिंता जताई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने की। बैठक में जिला संगठन प्रभारी गोरधन वर्मा, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक काशीराम गोदारा ने भी विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला। बैठक में सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि, जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, कुबेर सिंह शेखावत, विशम्बर पूनिया,जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, सुरेन्द्र मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया, राजेंद्र भांबू, सुशीला सीगडा, राकेश शर्मा बगड़, सुनिल लाम्बा, रामनिरंजन पुरोहित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा,  राजेश दहिया,प्रभू सिंह बारेठ, सुभाष कश्यप, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ,ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर,एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवकुमार जेवरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज स्योराण, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के व्यवस्था प्रभारी मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत, अशोक शर्मा ने आदि कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था का जिम्मा संभाला।

टिप्पणियाँ
Popular posts
कवर नगर मोनेटो धर्मशाला रोड पर अवैध निर्माण
चित्र
हमारे रसूल ने फरमाया है कि* *देश के प्रति वफादार रहें आमिल शेख हातिम भाई मनावर वाले*
चित्र
छाया रानी मैमोरियल सेवा समिति जयपुर ने रीट परीक्षार्थियों एवम उनके परिजनों हेतु निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा एवम जल, चाय व भोजन बूथ संचालित किया।*
चित्र
डॉ कैलाश चन्द्र शर्मा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी श्रीमाधोपुर का सम्मान करते हुए श्री श्री १००८श्रीरामानुजाचार्य श्रीमद् जगद्गुरू लोहार्गल सूर्य पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य जी महाराज
चित्र
राव घीसाराम स्कूल के 10वीं व 12वीं कक्षा के टॉपर्स का माला व साफा पहनाकर किया सम्मान
चित्र