नगर मे निकाली गई तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता के जयघोष

 निर्विरोध चुनें गये शिक्षक संघ के पदाधिकारी

, प्रतापगढ़। नगर स्थित राम अंजोर मिश्र इण्टर कालेज मे शुक्रवार केा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के विद्यालय इकाई के पदाधिकारियो का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। शिक्षको की बैठक मे सर्वसम्मति से पिछले वर्ष की गठित कार्यकारिणी को इस वर्ष भी यथावत बनाए रखने का निर्णय लिया गया। इसके तहत जमुना प्रसाद मिश्र अध्यक्ष व जनार्दन राय मंत्री तथा श्यामशंकर मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं रोशन सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, दयाशंकर मिश्र कोषाध्यक्ष व सुनीत पाठक आय-व्यय निरीक्षक चुनें गये। वहीं राकेश त्रिपाठी तथा सत्यप्रकाश मिश्र एवं शिवराम वर्मा, कमलेश नारायण त्रिपाठी व सुरेश नारायण विमल को जिला प्रतिनिधि नामित किया गया। सर्वसम्मति से हुए निर्णय को लेकर शिक्षको मे खुशी देखी गयी। 



नगर मे निकाली गई तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता के जयघोष


सुभाष तिवारी लखनऊ

, प्रतापगढ़। आजादी के पचहत्तर वर्ष को लेकर शुक्रवार को नगर मे तिरंगा यात्रा निकाली गयी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान मे नगर मे अस्पताल गेट से कालाकांकर रोड व तहसील रोड होते हुए तिरंगा यात्रा चौक पर पहुंची। तिरंगा यात्रा मे शामिल युवाओं तथा भाजपाईयों व संघ स्वयं सेवको को भारत माता के गगनभेदी जयघोष लगाते देखा गया। तिरंगा यात्रा मे अधिवक्ताओं तथा छात्र-छात्राओं व व्यापारियों की भी उत्साहजनक भागीदारी दिखी। तिरंगा यात्रा का संयोजन संघ के नगर कार्यवाह मनोज तिवारी, खण्ड कार्यवाह कमलेश वैश्य, व जिला प्रचारक देवेश सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान तिरंगा यात्रा मे शामिल लोगों ने आजादी के पचहत्तर वर्ष के त्याग और बलिदान पर लोगों मे जागरूकता का संदेश भी दिया। इस मौके पर पं. राधारमण शुक्ल, हरिशंकर द्विवेदी, भाजपा नेता नागेश प्रताप सिंह, बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू, संतोष सिंह, संजय उपाध्याय, राजकुमार बरनवाल, सत्यम, राजेश तिवारी, आचार्य रामअवधेश मिश्र, राजेश मिश्र, केशवराम ओझा, आचार्य प्रमोद, शशिप्रकाश श्रीवास्तव, मधुकर, जीतेन्द्र सिंह आदि रहे।

टिप्पणियाँ