सांसद डांगी के कांग्रेस संसदीय दल के सदस्य बनाने पर कांग्रेस जनो ने आतिशबाजी और मिठाई बाट जताई ख़ुशी

 सांसद डांगी के कांग्रेस संसदीय दल के सदस्य बनाने पर कांग्रेस जनो ने आतिशबाजी और मिठाई बाट जताई ख़ुशी


 

 

आबूरोड। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल के पदाधिकारियों को नियुक्त किया है जिसमें राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को कार्यकारी समिति के सदस्य बनाया गया। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर जनप्रतिनिधियो और कांग्रेस कार्यकर्ताओ और पार्षदों ने नगर अध्यक्ष अमित जोशी की अगुवाई में भव्य आतिशबाजी की और मिठाई बाट ख़ुशी जताते हुए कहा की इतिहास में पहलीबार सिरोही का प्रतिनिधत्व सांसद डांगी के माध्यम से संसदीय दल तक पहुंचा है नगर अध्यक्ष अमित जोशी ने इस अवसर पर सभी का मुँह मीठा करवाया नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष पूर्व जेपी सिंह जिला कांग्रेस के सचिव सुरेंद्र छाबड़ा, पालिका पार्षद सुमित जोशी, दिनेश मेघवाल, सुनील खोत, अंजलि जोशी, नीलोफर बानो, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेश गहलोत, छात्र संघ उपाध्यक्ष राहुल बारोट, ग्रामीण युथ कोंग्रेस हैदर पठान, मनीष शर्मा, निकेतन बारोट, युवा कांग्रेस के निखिल जोशी, पूर्व पार्षद असलम मोहम्मद, जिला महामंत्री हाजी नूर मोहम्मद, नगर प्रवक्ता यासिफ पठान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हाजी वजीर खान निखिल जोशी पूर्व पार्षद मोहमद शरीफ, मो. असलम आदि ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी का आभार प्रकट करते हुए नीरज डांगी को शुभकामनाये प्रेषित की इस मोके पर दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ