भा ज पा की विशाल जन आक्रोश ‌रैली में पहुंचे हजारों लोग

 भा ज पा की विशाल जन आक्रोश ‌रैली में पहुंचे हजारों लोग



झुंझुनूं(सुरेश सैनी) भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश ‌रैली में जिले के सभी क्षेत्रों से हजारों की संख्या में आमजन एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन मांवडिया के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं चौमूं विधायक रामलाल शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। रैली को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने  कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर सरकार पर जमकर प्रहार किया। प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि राज्य में ऐसी सरकार चल रही जिसके विधायक ही इससे परेशान हैं तथा कांग्रेस विधायकों को बजरी एवं खनन माफिया को पर रोक लगाने के लिए सरकार को आत्मदाह की चेतावनी तक देनी पड़ती है। रैली को संबोधित करते हुए सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया ने कहा कि सरकार की विफलताओं का आलम यह है कि युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को जनता के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए अधीक्षक अभियंता के कार्यालय के सामने धरना तक देना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति का ही परिणाम है कि आज राहुल गांधी को बार बार यह कहना पड़ता है कि वह हिन्दू हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्षों से देश के माथे पर लगे इस कंलक को हटाने का किया है। रैली के पश्चात जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली में पार्टी के जिला प्रभारी गोवर्धन वर्मा, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि,पूर्व सांसद संतोष अहलावत, रैली के जिला संयोजक राजेन्द्र भांबू,सह संयोजक राजेश दहिया, प्यारे लाल ढूकिया, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विशम्बर पूनिया, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, सरजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, सुनिल लाम्बा,मदन लाल सैनी, रामनिरंजन पुरोहित, सुशीला सीगडा, जिला मंत्री महावीर ढाका, सुनिता स्वामी,रिशाल कंवर,नीता यादव, रामस्वरूप सैनी, जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, राकेश पाटन पवन शर्मा गुढा, सुरेन्द्र सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमेंद्र चारण, विकास शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज स्योराण, ओ.बी.सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान,एस. सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवकुमार जेवरिया,एस. टी. मोर्चा जिलाध्यक्ष दलीप मीणाउप जिला प्रमुख सतवीर गुर्जर, पूर्व उप जिला प्रमुख बनवारी लाल सैनी, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह, अतुल खीचड़,भा ज पा नेता दिनेश धाबाई, कुबेर सिंह शेखावत, जिला मानिटरिंग प्रमुख प्रभू सिंह बारेठ,अशोक सिंह शेखावत, सुरेन्द्र भाटिया,बगड़ चैयरमैन गोविंद सिंह राठौड़, सूरजगढ़ चैयरमैन पुष्पा गुप्ता,पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, धर्मपाल गुर्जर, विनोद झाझडिया,रजनीश चनाना, पूर्व प्रधान गिरधारी खिचड़, कृष्ण कुमार जानू, राजेश बाबल,डा हरिसिंह गोदारा, मंजू सैनी नवलगढ़, अरुणा सिहाग, सावित्री सैनी,जिला परिषद सदस्य उम्मेद सिंह निर्वाण, भूपेंद्र सिंह बड़ागांव, बहादुर स्वामी, मनीष सैनी, अभिलेख धनखड़, दलीप सैनी, जगदीश गोस्वामी,सौरभ सोनी, रामवतार धोलिया, मंडल अध्यक्ष संजय गोयल,सुरेश शर्मा लोटिया, प्रकाश सैनी चैलासी,बाबुलाल वर्मा चिड़ावा, सतवीर दौराता पचेरी, महेंद्र जांगिड़ कुहाडवास, लक्ष्मण सैनी उदयपुरवाटी, जतन सैनी चंवरा, सतीश खीचड़ कुलोद,राकेश जाखड़ गुढा, भवानी शंकर महनसरिया बिसाऊ, सुधीर चौपाल मलसीसर, राकेश सोनी बबाई, सुरेन्द्र काजला जसरापुर, नरेंद्र सिंह पिलानी,संतकुमार चिड़ावा,मनीष शर्मा मुकुन्दगढ़, मनोज सोनी नवलगढ़,वर्षों सोमरा, अनुज लाम्बा, निखिल शर्मा, ओमप्रकाश सोनी, मोहनलाल सैनी मंडावा,किशन सिंह गुर्जर बसावा, जिला परिषद सदस्य बीरबल गोदारा, राजेश कटेवा,प्रताप पूनिया सहित अन्य कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ