पुलिस उप अधीक्षक खेतड़ी एवं पाटन थानाधिकारी बृजेश सिंह तंवर को किया सम्मानित

 पुलिस उप अधीक्षक खेतड़ी एवं पाटन थानाधिकारी बृजेश सिंह तंवर को किया सम्मानित


पाटन ( के के धांधेला ):- पुलिस उप अधीक्षक खेतड़ी राजेश कसाना का पाटन में सम्मान किया। गौरतलब है की उप अधीक्षक हाल ही स्थानांतरण होकर खेतड़ी नियुक्त हुए हैं। कार्यस्थल पर जाते समय दयाराम कसाना अध्यक्ष देव नारायण सेवा समिति एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा कोटपूतली ने साफा पहनाकर युवा पुलिस उप अधीक्षक राजेश कसाना, थानाधिकारी पाटन बृजेश सिह तंवर एवं समाजसेवी राजेंद्र बाजोर का अभिनंदन किया। इस अवसर पर जे.पी.डाबला ,अमित सैनी, हैप्पी सैनी, शंकर सैनी, नरेंद्र गुर्जर, रोशन, चिरंजीलाल सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ