गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित लेखिका रेनू मिश्रा ‘दीपशिखा’ की नई पुस्तक ‘पल्लव’ का विमोचन

 झुंझुनू,(सुरेशसैनी) राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र झुन्झुनूं जिले के सूरजगढ़ में आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय में गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित लेखिका रेनू मिश्रा ‘दीपशिखा’ की नई पुस्तक ‘पल्लव’ का विमोचन


पूर्व प्राचार्य डॉ.एस.आर. प्रेमी द्वारा किया गया। इस मौके पर आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, प्रिया बिंदल, अंजू गांधी, रवि कुमार, सुनील गांधी, दिनेश कुमार आदि अन्य लोग मौजूद रहे। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि लेखिका रेनू मिश्रा ‘दीपशिखा’ उत्तर प्रदेश से प्रयागराज की रहने वाली है। लेखिका रेनू मिश्रा आदर्श समाज समिति इंडिया की वरिष्ठ सदस्य होने के अलावा शिक्षा, समाज सेवा और लेखन के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। वर्ष 2020 में इन्हें गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। भारती परिषद्, प्रयाग इलाहाबाद द्वारा रेनू मिश्रा की नई पुस्तक ‘पल्लव’ प्रकाशित होने की खुशी में आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई है।



हिंदी साहित्य साधना में लेखन के विविध आयाम द्वारा अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही रेनू मिश्रा की नवीनतम काव्य-कृति,”पल्लव” अपनी विशिष्ट सामाजिक संवेदना में अत्यंत प्रशंसनीय कृति है। इस काव्य- कृति में कवयित्री ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जीवन- संदर्भों को बड़ी सूक्ष्मता एवं गहनता से अनुभव करते हुए भावाभिव्यक्ति देने में सफलता पाई है। “पल्लव” उम्मीदों की रोशनी से जगमग करने वाला समकालीन रचनाओं का एक अनूठा काव्य संग्रह है। धरती पर सुंदर जीवन को रचती सुरम्य प्रकृति और इसके साथ मनुष्य के जीवन के बदलते संदर्भों ने इसके समग्र रूपरंग के साथ इसके सारे ताने-बाने को बदल दिया है और कवयित्री ने इससे उभरे सवालों को अपने काव्य चिंतन में समुचित रूप से समेटा है। रेनू मिश्रा का यह काव्य संग्रह “पल्लव” सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करता हुआ पर्यावरण सुरक्षा, भ्रूणहत्या, बेटी बचाओ, मानवीय मूल्यों, भारतीय संस्कृति, राजनीति एवं समाज सुधार का एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगा। आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार प्रकाशन मंडल व कवयित्री श्रीमती रेनू मिश्रा ‘दीपशिखा’ को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए इनके द्वारा प्रकाशित काव्य संग्रह “पल्लव” का तहेदिल से स्वागत करता है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
कवर नगर मोनेटो धर्मशाला रोड पर अवैध निर्माण
चित्र
हमारे रसूल ने फरमाया है कि* *देश के प्रति वफादार रहें आमिल शेख हातिम भाई मनावर वाले*
चित्र
हर माता पिता कराएं बच्चों का नामकरण संस्कार -- पंडित शांति स्वरूप
चित्र
छाया रानी मैमोरियल सेवा समिति जयपुर ने रीट परीक्षार्थियों एवम उनके परिजनों हेतु निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा एवम जल, चाय व भोजन बूथ संचालित किया।*
चित्र
डॉ कैलाश चन्द्र शर्मा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी श्रीमाधोपुर का सम्मान करते हुए श्री श्री १००८श्रीरामानुजाचार्य श्रीमद् जगद्गुरू लोहार्गल सूर्य पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य जी महाराज
चित्र