प्रयागराज मे महिला की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात से सनसनी

 ```प्रयागराज मे महिला की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात से सनसनी


सुभाष तिवारी लखनऊ



प्रयागराज 



 प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुचना पर पहुंची पुलिस जांच मे जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भोला का पूरा मोहल्ला निवासी संगीता पत्नी रामनारायण मोहल्ले के अभिमन्यु शुक्ला के मकान में किराए पर रहती थी। अभिमन्यु काफी दिनों से कमरा खाली करने के लिए कह रहा था। इसी विवाद में मकान मालिक ने ही तैश में आकर यह वारदात कर डाली। उसकी पत्नी विमला ने खुद कुबूला कि पति अभिमन्यु गोलियां मारकर भागा है। धूमनगंज क्षेत्र के भोला का पुरवा के रहने वाले अभिमन्यु शुक्ला के मकान में राम नारायण सोनी अपने परिवार के साथ रहते हैं। काफी समय से अभिमन्यु मकान खाली कराने के लिए रामनारायण से कह रहा था। गुरुवार को दिन में इसी बात को लेकर अभिमन्यु और राम नारायण की पत्नी संगीता के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान ही लाइसेंसी पिस्टल लाकर अभिमन्यु ने संगीता को चार गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े तो अभिमन्यु घर से निकलकर भाग गया। घटना की खबर मिली तो कुछ देर में वहां धूमनगंज थाना प्रभारी अनूप सिंह औऱ सीओ सिविल लाइन समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। गोली मारकर भागे अभिमन्यु की तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है। मोबाइल को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। संगीता के तीन बच्चे विवेक, सारिका व एक अन्य है। बच्चे घऱ में रोते मिले। परिवार के लोग भी आ गए हैं। पुलिस का कहना है कि इसके पहले मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद की जानकारी नहीं मिली। वहीं पुलिस फरार हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।```

टिप्पणियाँ
Popular posts
कवर नगर मोनेटो धर्मशाला रोड पर अवैध निर्माण
चित्र
हमारे रसूल ने फरमाया है कि* *देश के प्रति वफादार रहें आमिल शेख हातिम भाई मनावर वाले*
चित्र
डॉ कैलाश चन्द्र शर्मा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी श्रीमाधोपुर का सम्मान करते हुए श्री श्री १००८श्रीरामानुजाचार्य श्रीमद् जगद्गुरू लोहार्गल सूर्य पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य जी महाराज
चित्र
राव घीसाराम स्कूल के 10वीं व 12वीं कक्षा के टॉपर्स का माला व साफा पहनाकर किया सम्मान
चित्र
नायक समाज नवयुवक मंडल की बैठक श्री पाबु जी महाराज के झण्डे को लेकर संपन्न हुई!
चित्र