सुभाष तिवारी लखनऊ
चुनावी माहौल में और आचार संहिता लगने के बाद भी दबंगो को नही रहा पुलिस का खौफ।
बदमाशों और अपराधियों पर नियंत्रण करने में हांफ रही है बाघराय पुलिस।
बेखौफ दबंगो ने बाइक रुकवाकर मारी युवक को गोली। गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हुआ युवक।
शुक्रवार की देर शाम बाइक से घर लौट रहे युवक को जबरिया रुकवाकर मारी गई गोली।
बाघराय इलाके के धमावा गांव निवासी नीरज मिश्र को बदमाशों ने मारी गोली।
गम्भीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज कराते हुए गोली मारने वाले बदमाशों का नाम लेतें हुए सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल। घायल युवक का आरोप कि बदमाशों को एक व्यक्ति दे रहा था उसकी लोकेशन।