मूक बधिर बच्ची के न्याय को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन



 मूक बधिर बच्ची के न्याय को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन

झुंझुनू। अलवर जिले में एक मूक-बधिर बच्ची के साथ हुए अमानवीय कृत्य के लिए न्याय की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश आवाहन पर जिले के समस्त मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसके अंतर्गत झुंझुनू मुख्यालय स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा काला मास्क पहन, सर पर काली पट्टी बांधकर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया व अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए सीबीआई जांच की मांग की। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने कहा कि आज राजस्थान महिला उत्पीड़न में देशभर में पहले पायदान पर है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। प्रदेश में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगी है। मुख्यमंत्री के साथ गृहमंत्री का दायित्व संभालने में असमर्थ अशोक गहलोत को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि राजस्थान में अपराध का ग्राफ अपनी चरम सीमा पर है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार सभी पायदानों पर असफल है । इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवकुमार जेवरिया, श्रीमती ममता शर्मा , नगर महामंत्री विजेंद्र हटवाल, दिलीप सैनी , नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, महेंद्र सोनी, ताराचंद कुमावत, विकास पुरोहित, नगर मंत्री पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, जगदीश गोस्वामी, ललित जोशी, सुरेंद्र छावसरी, ख्याली राम कुमावत, ताराचंद सैनी गौड़, राकेश सहल,अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष इमरान खान राठौड़ , खलील सिलावत, अब्दुल हमीद अब्बासी, अमित स्वामी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ