सुबह कोहरा दोपहर में सूर्य देव के दर्शन बाद में ठंड महसूस

 सुबह कोहरा दोपहर में सूर्य देव के दर्शन बाद में ठंड महसूस


के के धांधेला

पाटन। नीमकाथाना के निकटवर्ती क्षेत्र पाटन के आसपास में सुबह कोहरा छाया हुआ। एवं दोपहर में सूर्य देव के दर्शन हुए बाद में कड़ाके की ठंड महसूस होने लगा। खेतों में भी कोहरा एवं हल्की ओस की बूंदे फसलों पर दिखाई दी। जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ने लगी।अधिक सर्दी कुछ फसल के लिए लाभदायक है।तो कुछ फसलों के लिए हानिकारक भी साबित हो सकती हैं। सुबह के कोहरे के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना। सुबह देर तक वाहनों की लाइट जली रही एवं बार-बार डीपर का प्रयोग करना पड़ रहा था। एवं क्षेत्र के लोगों को तेज सर्दी का एहसास हुआ। जिसके कारण बाजार में एवं गांव में कुछ लोग अग्नि के सामने बैठे हुए दिखाई दिए। ठंड में पशु पक्षियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कोहरे के कारण सुबह आसपास का सब कुछ धुंधला दिखाई दे रहा था।

टिप्पणियाँ