बिंदिया शर्मा को बनाया भारतीय जनता पार्टी भांकरोटा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष



बिंदिया शर्मा को बनाया भारतीय जनता पार्टी भांकरोटा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष 



जयपुर  भारतीय जनता पार्टी की जयपुर शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी अनुशंसा पर  बिन्दियां शर्मा को भांकरोटा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इससे भांकरोटा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है इस अवसर पर जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने कार्यालय पहुंचकर बिन्दियां शर्मा को बधाई दी। बिंदिया शर्मा ने भी अध्यक्ष महोदय का माला पहना कर एवं मुंह मिठा करवा कर धन्यवाद ज्ञापित किया । इस मौके पर जयपुर शहर की  समस्त टीम, भांकरोटा मंडल से जिला मंत्री जया शर्मा,समस्त महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मौजूद रही सभी ने एक- दूसरे को बधाई दी और मुंह मीठा करवाया और संगठन को मजबूत बनाने का आश्वासन दिया।

टिप्पणियाँ