प्रयागराज में बेखौफ लुटेरों की पुलिस को चुनौती, आई जी दफ्तर के पास कैसी घटना कर डाली*

 *प्रयागराज में बेखौफ लुटेरों की पुलिस को चुनौती, आई जी दफ्तर के पास कैसी घटना कर डाली*

सुभाष तिवारी लखनऊ

प्रयागराज,। प्रयागराज में इधर कुछ दिन से अपराधी खुलकर खेलकर रहे हैं। वारदात दर वारदात हो रही है और पुलिस घटना के बाद गिरफ्तारी और बरामदगी में लगी रहती है। पुलिस जब चुनावी माहौल में सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने में जुटी है इसी बीच अपराधी भी हाथ मार रहे हैं। बीच शहर में सिविल लाइंस इलाके में आइजी कार्यालय के निकट बाइक सवार लुटेरे शिक्षक का मोबाइल लूटकर भाग गए तो कटरा इलाके में एक दारोगा की बाइक भी चोरी कर ली। अब तक न लुटेरे पकड़े जा सके हैं और न चोर।

*यह तो दुस्साहस है बाइकर्स गैंग का*

पहले छिनैती की घटना के बारे में जानिए। सिविल लाइंस में आइजी दफ्तर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक शिक्षक का मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाइक सवार लुटेरों का सुराग लगा रही है। पुलिस को पीड़ित सूर्य प्रताप ने बताया कि वह फतेहपुर के रहने वाले हैं। एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। वह आईजी कार्यालय के सामने से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान मोबाइल पर बात करने लगे। ठीक तभी बाइक पर दो युवक आए और झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन फरार हो गए। वह शोर मचाकर पीछे भागे लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। लुटेरे फरार हो गए।

*कटरा से दारोगा की बाइक उठा ले गए चोर*

दूसरी घटना भी गजब है। शहर में कटरा मोहल्ले से चोरों ने दारोगा अशोक की बाइक चोरी कर ली। अशोक कुमार लक्ष्मी टाकीज चौराहे के पास सोनू लॉज में रहते हैं और हाईकोर्ट में ड्यूटी करते हैं। जब वह ड्यूटी करके कमरे पर लौटकर बाइक खड़ी की। फिर सुबह देखा तो बाइक गायब थी। आसपास पता करने के बाद परेशान दारोगा ने कर्नलगंज थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक चोर और बाइक का पता नहीं चल सका है।

टिप्पणियाँ