मुक्त कण्ठ से दसों दिशा में, गूँजे भारत माँ की जय*

 *मुक्त कण्ठ से दसों दिशा में, गूँजे भारत माँ की जय*






*ललित गोलेछा  की रिपोर्ट*


भारत सरकार द्वारा आजादी की 75वी वर्षगांठ की स्मृति को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए इस महापर्व को स्वराज-75 और आजादी के अमृत महोत्सव के रूप मे मनाने का निर्णय किया गया। इस अभियान के के अन्तर्गत 31 जनवरी से 7 फरवरी तक पुरे भारतवर्ष में क्रीडा भारती, पतंजलि योग विद्यापीठ, नेशनल योगा फेडरेशन द्वारा 75 करोड सूर्य नमस्कार का लक्ष्य लिया गया।उक्त लक्ष्य को पूरा करने के परम उद्देश्य से जिसमे विद्या भारती चित्तौड प्रान्त राजस्थान के द्वारा सवा करोड सूर्य नमस्कार का लक्ष्य लिया गया जिसकी प्रान्त बैठक में विद्या भारती जिला बांसवाडा द्वारा 11 लाख सूर्य नमस्कार करने का लक्ष्य लिया गया था। उक्त सम्पूर्ण महा *अभियान के प्रान्त संयोजक ललित कुमार दवे ने बताया कि* बांसवाडा जिले मे विद्या भारती के 23 विद्यालय व संस्थान के द्वारा अन्य 126 राजकीय एवं निजी विद्यालयो की सहभागिता से 12,195 विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक व अन्य लोगो द्वारा 8 दिनो मे 11 लाख 104 सुर्य नमस्कार लगाए गये। दिनांक 31 जनवरी से 7 फरवरी 2022 तक चले इस महा अभियान के दौरान इस अभियान के जिला संयोजक श्री दिपेश व्यास और कार्यकर्ताओ द्वारा जिले के विभिन्न संगठन, निजी और सरकारी विद्यालयो मे प्रत्येक स्थान पर जाकर इस महाअभियान के लिए सम्पर्क कर अधिकाधिक संख्या मे लोगो को जोडा गया। इस महा अभियान का मुख्य लक्ष्य भारतवर्ष के लोग शारिरिक रूप से स्वस्थ रखना एवं उनका सर्वांगीण विकास हो सके। वर्तमान समय जिस प्रकार से तनाव और चिन्ता हावी हो रही है उसके लिए अपनी दिनचर्या मे योग और सुर्य नमस्कार को शामिल कर इन समस्याओ से स्वयं को दूर किया जा सकता है। प्रान्त संयोजक ने बताया कि सूर्य नमस्कार अपने आप मे एक पूर्ण व्यायाम है जो शरीर के पूर्ण विकास मे सक्षम है। सूर्य नमस्कार मे 10 मुद्राओ के 7 आसनो का समावेश होता है जो शारिरिक, मानसिक और बौद्धिक कारको को पुष्ट करने मे महत्वपूर्ण योगदान करता है। इस प्रकार इस महा अभियान के महत्व को प्रचार प्रसार के साथ मे आम जनो के मध्य पंहुचाया गया जिसके फलस्वरूप लक्ष्य से बढकर उपलब्धि को प्राप्त किया गया। उक्त जानकारी विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय मंदारेश्वर के संस्था प्रधान श्री गोविन्द सिंह राव ने प्रदान किया।

टिप्पणियाँ