सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन के बाद उनकी पत्‍नी का भी निधन, दोनों ने एक ही दिन दुनिया को कहा अलविदा**

 **सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन के बाद उनकी पत्‍नी का भी निधन, दोनों ने एक ही दिन दुनिया को कहा अलविदा**


सुभाष तिवारी लखनऊ

लखनऊः समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन के बाद उनकी पत्‍नी का भी निधन हो गया है। उनका डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। 


वहीं, एक ही दिन में दो लोगों के निधन से परिवार के साथ ही राजनीतिक गलियारे में भी सदमे का माहौल है। दोनो अपने पीछे दो बेटे और पांच बेटियों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।


विधान परिषद में एमएलसी रहते हसन तीन बार नेता विरोधी दल रहे। विधान परिषद में उनका कार्यकाल 2027 तक था। उनका 28 साल का राजनीतिक सफर रहा है।

टिप्पणियाँ