आज का राशिफल 16 मार्च 2022 दिन बुधवार

 आज का राशिफल

                          16 मार्च 2022 दिन बुधवार 


01 मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मीयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।

02 वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

03 मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति के योग अच्छे रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। शुभ समय।

04 कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धन लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

05 सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट से फायदा होगा। संचित कोष में वृद्धि होगी। भूमि-भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

06 कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पछताना पड़े। ऐश्वर्य के साधनों पर सोच-समझकर खर्च करें। कीमती वस्तुएं सँभालक रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। 

07 तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यो में गति आएगी। निवेश लाभकारी रहेगा। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा बड़ेगी।

08 वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

दु:खद समाचार मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। वाणी नियंत्रण रखें। बेवजह किसी से कहासुनी होगी। फालतू बातों पर ध्यान न दें। प्रयास अधिक करें।

09 धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

यात्रा मनोरंजक रहेगी। मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति मार्गदर्शन मिलेगा। 

10 मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

पुराना रोग उभरेंगा। अप्रत्याशित खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। व्यपार-व्यवसाय धीमा चलेगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। आवश्यक वस्तु गुम होगी। मस्तिक पीड़ा होगी। समय नेष्ट रहेगा। धीरज रखें।

11 कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय की गति बड़ेगी। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। नोकरी में चेन रहेगा। समय की अनुकूलता रहेगी।

12 मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। लेन-देन में लापरवाही बिलकुल न करें।


श्री सुरेश कुमार आसवानी जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र 

बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर


टिप्पणियाँ