सरिया व लाठी से प्रहार कर युवक की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस,*

 *सरिया व लाठी से प्रहार कर युवक की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस,*


सुभाष तिवारी लखनऊ


          जौनपुर। खेत में चारा काटने गए युवक की चाकू सरिया से गोद कर दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। महराजगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी राहुल सिंह उर्फ डब्ल्यू शुक्रवार को खेत में चारा काटने गया था। इसी दौरान डीजे बजा रहे युवकों ने सरिया लाठी व चाकू के वार से उसकी हत्या कर दी। हालांकि हत्या की वजह का पता नहीं चल सका था। इस मामले में पुरानी रंजिश भी बताई जा रही हैं। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष महराजगंज रमेश कुमार मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं।

       राहुल सिंह की मौत के बाद पत्नी कंचन सिंह, व पुत्र ऋषभ (12 वर्ष) हर्षित (8 वर्ष) पूरी तरह से बेसहारा हो गए हैं। इनकी सिर से पति व पिता का साया उठ गया। कंचन कंचन रोते- रोते बेसुध हो जा रही थी। जबकि पुत्रों की सूनी आंखें अपने पिता को ढूंढ रहे है। सांत्वना देने पहुंचे वालों की आंखें भी नम हो जा रही हैं।

टिप्पणियाँ
Popular posts
कवर नगर मोनेटो धर्मशाला रोड पर अवैध निर्माण
चित्र
हर माता पिता कराएं बच्चों का नामकरण संस्कार -- पंडित शांति स्वरूप
चित्र
हमारे रसूल ने फरमाया है कि* *देश के प्रति वफादार रहें आमिल शेख हातिम भाई मनावर वाले*
चित्र
छाया रानी मैमोरियल सेवा समिति जयपुर ने रीट परीक्षार्थियों एवम उनके परिजनों हेतु निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा एवम जल, चाय व भोजन बूथ संचालित किया।*
चित्र
डॉ कैलाश चन्द्र शर्मा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी श्रीमाधोपुर का सम्मान करते हुए श्री श्री १००८श्रीरामानुजाचार्य श्रीमद् जगद्गुरू लोहार्गल सूर्य पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य जी महाराज
चित्र