स्टार फाउंडेशन द्वारा आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान सम्मेलन

 स्टार फाउंडेशन द्वारा आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान सम्मेलन



 चौमू. कस्बे के चौमू मोरीजा सड़क मार्ग स्थित चौमू बाग में बुधवार को सुबह 10:00 बजे से स्टार फाउंडेशन के तत्वाधान में क्षेत्र में कॉविड पीड़ितों और क्षेत्र के निवासियों के लिए उत्कृष्ट एवम अनुकरणीय कार्य करने वाली आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान एक सम्मान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जहां पर स्टार फाउंडेशन की संस्थापिका एवम अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस की राजस्थान प्रदेश की अध्यक्षा रुख्समणि कुमारी उनका सम्मान करेंगी तथा उन्हें सम्मान प्रतीक स्वरूप एक प्रमाण पत्र प्रदान करेंगी। इन सम्मान प्राप्त करने वाली आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मान प्रतीक मे एक छाता भी भेंट में दिया जाएगा ताकि उनको बरसात, सर्दी एवम गर्मी में अपना कार्य करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।                                                                          उल्लेखनीय है कि इस सम्मान सम्मेलन में दांता रामगढ़ के विधायक वीरेंद्र सिंह, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव बालेंदु सिंह शेखावत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रशांत शर्मा, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी एवम राजस्थान के मुख्यमंत्री के सलाहकार निरंजन कुमार आर्य भी इन आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे।

टिप्पणियाँ