जनजाति सुरक्षा मंच ने भरी हुंकार"।

 "जनजाति सुरक्षा मंच ने भरी हुंकार"।         




*ललित गोलेछा की रिपोर्ट*                       कुशलगढ़27/3/2022 मठ मंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जनजाति सुरक्षा मंच की बैठक संपन्न हुई! जिसमें विविध संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया,  मुख्य वक्ता सुंदरजी कटारिया रहे, अध्यक्षता जनजाति सुरक्षा मंच के प्रांत सह संयोजक डॉ वजहींग मईडा ने की एवं सुरक्षामंच जिला संयोजक बहादुरभाई डामोर सहसंयोजक हुकलाभाई, विजयसिंह देवदा, मठ के महंतओम भारती, वाल्मिक धाम के नरसिंहगिरी महाराज, आदि ने संबोधित किया! जिसमें आगामी 24 अप्रैल को होने वाले विशाल "जनजाति सम्मेलन "को लेकर  योजना बनाई गई! प्रत्येक गांव से अधिक से अधिक संख्या में जनजाति बंधुओं को जिला सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया! वक्ताओं ने जनजाति समाज से जो धर्मा तरित हो गए हैं! जिन्होंने अपनी संस्कृति ,रीति रिवाज परंपरा को छोड़ दिया है! अर्थात उन्होंने अपनी पहचान छोड़ दी है ऐसे धर्मा तरित जनजातियो का आरक्षण समाप्त किया जाए क्योंकि संविधान में एक वनांचल दूर-दराज में रहने के कारण पिछड़े होने व आर्थिक स्थिति में कमजोर, सुविधा विहीन होने के कारण व अपनी संस्कृति जो मूलतःहिंदू रही है! उसी पहचान  के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था की थी! जो पहचान आज खो चुके हैं! अर्थात अपना धर्म रीति रिवाज बदल चुके हैं! उन्हें  आरक्षण सूची से डीलीस्टिंग अर्थात बाहर किया जाए ! इस अभियान को लेकर आज संसद तक आवाज उठने लगी है एवं जनजाति समाज जागरूक हुआ है! अब यह दोहरा लाभ प्रणाली नहीं चलेगी आदि प्रकार से जानकारी दी गई! बैठक में प्रमुख संगठनों के कार्यकर्ताओं में जालूसिंह गामोड, सुनील यादव, दूलेश्वर भणात, वेस्ताराम वसुनिया, कल्लू महाराज, मालजी भाई, दीपचंद महाराज, कैलाश भगत, रामसिंह मईडा, गणपतलालजी, भुर्जी भाई, रूपसिंहजी, मानहैंग महाराज, कालू भगत, दौलत सिंहजी, दीपसिंह वसुनिया, रणवीर अमलियार,  हूरजी म छार, दिनेश मईडा, रमेश मईडा, कमलदास महाराज, पवनसिंह मईडा, राजेश म छार, तोलसिंह कटारा, भूर सिंह मचार,आदि उपस्थित रहे! संचालन डॉ जोहनसिंह देवदा ने किया एवं आभार जिला संयोजक बहादुर भाई ने व्यक्त किया यह जानकारी वेलजी देवदा ने दी!

टिप्पणियाँ