झारखंड की सरिता पांडे को मिला राष्ट्र शक्ति शिरोमणि अवॉर्ड, NHRO ने दी बधाई

 झारखंड की सरिता पांडे को मिला

राष्ट्र शक्ति शिरोमणि अवॉर्ड, NHRO ने दी बधाई



- भिंबिरसा इमैंस फाउंडेशन की संस्थापक हैं सरिता पांडे, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है संस्था


IMS Noida mei संपर्क क्रांति द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में झारखंड की सरिता पांडे को राष्ट्र शक्ति शिरोमणि अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। समाजसेवा के लिए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। सरिता पांडे भिंबिरसा इमैंस फाउंडेशन की संस्थापक हैं। उनकी संस्था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करती है। सरिता पांडे की इस उपलब्धि के लिए जयपुर संभाग के अध्यक्ष सुरेश सिंह खानडी ने बधाई प्रेषित की है।


इससे पहले एक भव्य आयोजन में संगठन की ओर से 108 महिलाओं का इस सम्मान के लिए चयन किया गया, जिसमे भिंबिरसा इमैंस फाउंडेशन की संस्थापक सरिता पांडे का नाम भी शामिल है। 


भिंबिरसा इमैंस फाउंडेशन की पूरी टीम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सालों से निशुल्क सिलाई केंद्र, बुटीक, बच्चों को पढ़ाने के लिए क्लासेज और महिलाओं को शिक्षित एवं सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिए फाउंडेशन की पूरी टीम हर साल गांव-ढाणियों में जाकर पौधारोपण करती है।


इस अवसर पर सरिता पांडे ने कहा कि अगर आपकी सोच और आपका उद्देश्य सही है तो आप हर मुश्किलों का सामना बखूबी कर सकते है, बस जरूरत है तो कड़ी मेहनत और लगन को बरकरार रखने की। उन्होंने कहा कि वोकल को लोकल बनाने के हमे अपनी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना होगा और उन्हे समाज में सही जगह देना होगा, जो उनका हक है और उनकी वो हकदार है। 


भिंबिरसा इमैंस फाउंडेशन की संस्थापिका सरिता पांडे ने शिव विनायक सर, संपर्क क्रांति परिवार और जयपुर संभाग के अध्यक्ष सुरेश सिंह खानडी का आभार प्रकट किया है।

टिप्पणियाँ