लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ के द्वारा माता महालक्ष्मी जन आशीर्वाद यात्रा के कल लक्ष्मणगढ़ पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया*

 *लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ के द्वारा माता महालक्ष्मी जन आशीर्वाद यात्रा के कल लक्ष्मणगढ़ पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया*


 

*लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर महालक्ष्मी का स्वागत किया*


*लक्ष्मणगढ़* कल 18 अप्रेल को लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ के प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा पूरे देश में निकाली जा रही माता महालक्ष्मी जन आशीर्वाद यात्रा *कल 18 अप्रैल को सायंकाल 4:00 बजे* लक्ष्मणगढ़ पहुंचने पर सामाजिक संस्था लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ क़े बेनर तले न्यामा बाजार स्थित विष्णु गारमेंट पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। 


यात्रा के लक्ष्मणगढ़ पहुंचने पर नगर के मुख्य मार्गों पर जगह -जगह सर्व समाज बंधुओं द्वारा पुष्प वर्षा, आरती की गई। नवीन अग्रवाल भवन पहुँचने पर मातृ शक्ति द्वारा माताजी की 108 दीपक से महाआरती की गई इस अवसर पर यात्रा के साथ है अग्रवाल बन्धुओं का आयोजकों की ओर से स्वागत किया गया शोभायात्रा में आगे-आगे अंग्रेजी बैंड की धुन पर भजनों की प्रस्तुतियां दी जा रही थी उनके पीछे भगवान अग्रसेन की सुंदर सजीव झांकी सजाई गई थी उसके पीछे महालक्ष्मी का दिव्य अलौकिक रथ था जिसको बहुत ही सुंदर आकर्षक ढंग से सजाया गया था महालक्ष्मी मां की सभी भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आरती उतार कर स्वागत किया *शोभायात्रा में पुष्प वर्षा करने वालों में संरक्षक सुभाष जोशी, उपखंड अधिकारी कुल राज मीणा, संजय जोशी, संदीप जोशी, चंद्रशेखर जोशी, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, रमेश छिंछासवाला, मोती लाल जोशी, लोकित दहिया, विष्णु गारमेंट के सुरेश शर्मा* ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता अनेक गणमान्य जन एवं अग्र बंधु उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ