सांसद डांगी को अनुसूचित जाती एवं जनजाति कल्याण समिति में सदस्य बनाये जाने पर कांग्रेस जनो ने आतिशबाजी और मिठाई बाट जताई खुशी

 सांसद डांगी को अनुसूचित जाती एवं जनजाति कल्याण समिति में सदस्य बनाये जाने पर कांग्रेस जनो ने आतिशबाजी और मिठाई बाट जताई खुशी  



दिनेश मेघवाल कि रिपोर्ट। 


आबूरोड। सांसदों की केंद्रीय अनुसूचित जाती एवं जनजाति कल्याण समिति में राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को सदस्य नियुक्त किया गया है इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर जनप्रतिनिधियो और कांग्रेस कार्यकर्ताओ और पार्षदों ने नगर अध्यक्ष अमित जोशी पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह सुरेंद्र छावरा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भव्य आतिशबाजी की और मिठाई बाट खुशी जताते हुए केंद्रीय नेताओ और मुख्यमंत्री गहलोत का आभार जताया नगर अध्यक्ष अमित जोशी ने इस अवसर पर सभी का मुँह मीठा करवाया पंचायत समिति के उप प्रधान ललित सिंह सांखला नगरपालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह जिला कांग्रेस के सचिव सुरेंद्र छाबड़ा नगर पालिका पार्षद सुमित जोशी पार्षद दिनेश मेघवाल सुनील खोत अंजलि जोशी नीलोफर बानो जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष दिलावर खान छात्र संघ उपाध्यक्ष राहुल बारोट निकेतन बारोट युवा कांग्रेस के निखिल जोशी पूर्व पार्षद असलम मोहम्मद जिला महामंत्री हाजी नूर मोहम्मद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हाजी वजीर खान पूर्व पार्षद मोहमद शरीफ मो असलम आदि ने सांसद नीरज डांगी को शुभकामनाये प्रेषित की इस मोके पर दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ