परशुराम जंयती महोत्सव के तीसरे दिन महिलाओ की अंतराक्षी कार्यक्रम में सौ से अधिक महिलाओ ने भाग लिया।

 परशुराम जंयती महोत्सव के तीसरे दिन महिलाओ की अंतराक्षी कार्यक्रम में सौ से अधिक महिलाओ ने भाग लिया। 



समाज के अध्यक्ष जोशी ने भी जीता द्वितीय स्थान का परुष्कार।   

आबूरोड सिरोही। विप्र समाज आबूरोड की ओर से मनाए जा रहे 5 दिवसीय परशुराम जंयती महोत्सव में तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की गई। जिसमें तीसरे दिन भी महिलाओ ने अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई साथ ही ब्रह्मण समाज के युवाओ ने भी बढ चढकर हिस्सा लिया जयन्ति महोत्सव के प्रतियोगिता प्रभारी दिलीप पाण्डे, नवल शर्मा, कल्पना छंगाणी, अलका शर्मा ने बताया कि महोत्सव के तीसरे दिन कार्यक्रम और प्रतियोगिताओ का शुभारंभ श्रीमाली समाज के कृष्ण कुमार, ओमप्रकाश, पुष्कर नारायण और विप्र समाज अध्यक्ष अमित जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को हुए आयोजनों की जानकारी देते हुए प्रतियोगिता प्रभारी शकुंतला वाजपई, मनोरमा पांडे, मधु पाण्डे ने बताया कि जंयती महोत्सव में तीसरे दिन महिला वर्ग के एक मिनट शो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ब्रजेश श्रवण गौतम ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान रिंकू शर्मा मानपुर ने प्राप्त किया तृतीय स्थान पूजा हिमांशु जोशी ने प्राप्त किया इसी तरह पुरुष वर्ग की एक मिनट शो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तपेश भारद्वाज ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान समाज के अध्यक्ष अमित जोशी ने प्राप्त किया एवं तृतीय स्थान पर विशाल वशिष्ट रहे महिलाओ की अंतराक्षी कार्यक्रम में सौ से अधिक महिलाओ ने भाग लिया जिसमे प्रथम स्थान रंजीता एंड पार्टी द्वितीय स्थान शोभा जोशी एंड पार्टी ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए हुए कड़े मुकाबले में मनोहरमा एंड पार्टी को विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में सदस्य आलोक गौड, निमेश रावल, गोपाल शर्मा, धर्मेंद्र गौतम, ज्योतिर्मय शर्मा, संजीव सुभाष शर्मा, मनीष मुरारी शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई कार्यक्रम में पालिका के पार्षद नीरज शर्मा, सुमित जोशी, प्रवीण वैष्णव, पूर्व उपाध्यक्ष गणेश आचार्य, कमल मिश्रा, आशीष मिश्रा, पुनिल छंगाणी, सुधीर जोशी, मुकेश मिश्रा, हरीश शर्मा, निखिल जोशी, अनिल जोशी, अभिषेक शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, मोहित शर्मा, अनुराग शर्मा, राजन वशिष्ठ, रोहित शर्मा सहित सहित सैकडों विप्र बंधू उपस्थित थे।

 

आज मंगलवार को शोभायात्रा से होगा पूरा शहर मंगलमय यह आयोजन भी होंगे :-  

ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अमित जोशी ने बताया की आज मंगलवार 3 मई को शोभायात्रा शाम ४ बजे परशुराम भवन से प्रारम्भ होगी जिससे पूरा शहर मंगलमय दिखेगा जिसकी तैयारी के लिए पर्वेक्षक एवं प्रभारी के रूप में तुषार त्रिवेदी, उप सरपंच गणेश पुरोहित, मनीष परसाई, दिलीप पाण्डे, ज्योतिर्मय शर्मा, पार्षद नीरज शर्मा, सुमित जोशी, प्रवीण वैष्णव, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष गणेश आचार्य, अनुराग परासर, हरीश शर्मा, बनवारी लाल ओझा, संजीव सुभाष शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो शहर के पांचो जोन में संपर्क कर विप्र बंधुओ को मोटिवेट करेंगे इसी तरह महिलाओ को ड्रेस कोड में लाने और अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला पर्वेक्षक एवं प्रभारी के रूप में अलका शर्मा, प्रीती वाजपई, मनोहरमा पाण्डे, ऋतू छंगाणी, मालती शर्मा, कल्पना छंगाणी, मधु पाण्डे, चित्रलेखा शर्मा, मंजू शर्मा गणेश कॉलोनी, सरिता मिश्रा, ललिता मिश्रा, मीनाक्षी मिश्रा, पूजा शर्मा, शोभा जोशी को जिम्मेदारी सौपी गई।

टिप्पणियाँ