भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर शोभा निकाली जहां जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया*

 *भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर शोभा निकाली जहां जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया*



*ललित गोलेछा की रिपोर्ट*

बैंड बाजों के साथ भगवान परशुराम की जय घोष श्री राम महादेव उद्घोष करती हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई निकली

कुशलगढ़ कस्बे में धाम धूम से परशुराम जन्मोत्सव मंगलवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रातः 10:00

 कुशलगढ़ सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में रामजी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना कर भगवान श्री परशुराम के जयकारे लगाए गए और शोभायात्रा निकली गई।शोभायात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान आगे आगे महिला केसरिया व लालरंग के परिधान में सज्ज कर भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रही थी।वहीं शोभायात्रा के मध्य पुरुष सफेद परिधानमे सज्ज़ कर चल रहे थे

 और विष्णु के छठे अवतार जय परशुराम जय परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।शोभायात्रा रामजी मंदिर से नहेरू मार्ग,सुभाष मार्ग,मामजी की मूर्ति,पीपली चोहराया,सरदार पटेल मार्ग,नीलकंठ महादेव मंदिर,गांधी चौक से रामजी मंदिर पहोंची ओर वहां भगवान परशुराम की आरती उतार कर महा प्रसादी का आयोजन किया गया।

शोभायात्रा में विप्र के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत पंड्या जिला उपाध्यक्ष तिलोत्तमा पंड्या नपा उपाध्यक्ष नितेश बैरागी पंडित लोकेंद्र पंड्या प्रभोद पंड्या कृष्णकांत पंड्या चंद्रशेखर शर्मा डॉक्टर मधुसूदन शर्मा हर्षवर्धन पंड्या पार्षद पायल पंड्या शिक्षक नेता दिव्या पंड्या प्रीति जोशी विपिन भट्ट नरेश त्रिवेदी एडवोकेट हरेंद्र पाठक गिरिराज ठाकुर निर्मल पंड्या राजेंद्र उपाध्याय अरुण जोशी अशोक जोशी सुनील शर्मा सुनील जोशी योगिता पंड्या धरोहर सेवा संस्थान की लीना ठाकुर गीतांजलि पंड्या रिंकू पंड्या अजय जोशी ललित त्रिवेदी दीपक आर्य अशोक बैरागी मनीष दोषी लल्लन तिवारी जयेश बका पंड्या मनदीप व्यास महेश जोशी सुनील जोशी प्रमुख उपस्थित थे

टिप्पणियाँ