*13 जून को जिला स्तर पर आयोजित जन आक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल कुशलगढ़ के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न।

 कुशलगढ़ 


*13 जून को जिला स्तर पर आयोजित जन आक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल कुशलगढ़ के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न।*


*कुशलगढ़ भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल कुशलगढ़ की बैठक अंबेडकर भवन परिसर में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए *पूर्व संसदीय सचिव*


*ललित गोलेछा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट* 

 भीमा भाई डामोर* ने जिला स्तर पर आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली को सफल बनाने का आह्वान किया उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में पानी बिजली सड़क जैसी समस्याओं से जनता जूझ रही है और सरकार फाइव स्टार होटलों में बंद है जनता को कोई सुनने वाला नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है चोरी डकैती और बलात्कार की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार उनको रोकने के बजाय फाइव स्टार होटल में कैद है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर 13 जून को सड़कों पर उतरेगा। 

*पंचायत समिति प्रधान कानहिंग रावत* ने जन आक्रोश रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पहुंचने के लिए आह्वान किया। बैठक में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री प्रताप जी लबाना महामंत्री राकेश खड़िया सोहनलाल डामोर युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री रमणलाल राणा ऐसी मोर्चा अध्यक्ष श्री ईश्वर यादव ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री मनोज भाई किसान मोर्चा अध्यक्ष चोखा भाई महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती नारायणी देवी जिला महिला मोर्चा महामंत्री किका बहन पूर्व सरपंच एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पारसिंग भूरिया जिला परिषद सदस्य श्री कलसिंह डामोर पंचायत समिति सदस्य सुभाष डामोर सरपंच कमिल भाई हुरतेंग भाई सरपंच गोबरिया भाई सरपंच हुडी बहन सरपंच जयंतीभाई सरपंच धारु भाई सरपंच मांगीलाल भाई सरपंच भावचंद भाई सरपंच प्रकाश भाई सरपंच भाई डॉ वजहेंग भाई कल्लू महाराज दीपचंद महाराज रमेशचंद्र भगत बदिया भाई कोटवाल एवं बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे*

टिप्पणियाँ