*राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू*
स्काउट गाइड्स बना रहे मास्क
3000 से अधिक मास्क किए वितरित झुंझुनू, 25 अप्रैल, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के निर्देशों की अनुपालना में स्काउट गाइड संगठन के कार्यकर्ताओं रोवर्स, रेंजर्स गाइडर्स एवं गाइड्स द्वारा मास्क बनाकर जनसामान्य को निशुल्क वितरित किए जा रहे हैं ।सी ओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि अब तक जिले भर में 4000 से अधिक मास्क बनाकर जरूरतमंद लोगों को दिए गए तथा प्रशासन को भी उपलब्ध करवाए गए ।
स्काउट गाइड संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घर पर ही मास्क बनाए जा रहे हैं, जिसमें स्काउट गाइड स्थानीय संघ अलसीसर से व्याख्याता अंजू सैनी ने एक सौ, मुकेश यादव अध्यापिका ने एक सौ,सरिता देवी एवं गाइड्स निशा शर्मा व आरती ने दो सौ मास्क ,स्काउट सचिव रामचंद्र मीणा एवं उनकी पुत्री ने एक सौ मास्क,स्थानीय संघ खेतड़ी के सुवालाल वर्मा ने एक सौ मास्क ,स्थानीय संघ झुंझुनू के सचिव बंसीलाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निशा तथा बहन सुनीता ने तीन सौ मास्क, वी सी चेतना पब्लिक स्कूल के स्काउट टीचर विकास गुर्जर ने एक सौ मास्क ,ओपन स्काउट ट्रूप मान नगर के स्काउट मास्टर विजय गर्वा ने एक सौ मास्क, सुल्ताना निवासी रेंजर शालिनी ने पांच सौ मास्क पुहानिया बुहाना की रेंजर विशाल ने एक सौ मास्क,पुलिस लाइन के नजदीक रहने वाली कनुप्रिया रेंजर ने दो सौ मास्क, सीओ गाइड सुभीता गिल ने स्वयं की ओर से दो सौ मास्क,टेलरिंग का कार्य करने वाले टेलर राजेंद्र टेलर ने पांच सौ मास्क,स्थानीय संघ गुढ़ा गॉड जी के स्काउटर सत्यपाल सिंह ने एक सौ मास्क रामादेवी पीजी महाविद्यालय नुआ की रेंजर रितु ने दो सौ मास्क , न्यू राजस्थान कॉलेज की रेंजर सीमा द्वारा एक सौ पचास मास्क, वरिष्ठ स्काउट मास्टर रामदेव सिंह गढ़वाल द्वारा दो सौ मास्क, चिड़ावा सचिव महेंद्र सिंह एवं उनकी पुत्री द्वारा एक सौ पचास मास्क , स्काउट मास्टर महेश कुमार योगी द्वारा एक सौ मास्क का निर्माण किया जा कर आमजन में वितरित किए गए ।
स्काउट गाइड की इस पहल को प्रशासन द्वारा भी सराहा गया क्योंकि माननीय जिला कलेक्टर महोदय को भी स्काउट संगठन द्वारा पांच सौ मास्क भेंट किए गए थे । जिले में स्काउट गाइड संगठन द्वारा अभी भी अपने स्वयं के स्तर पर मास्क निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है। इतना ही नहीं मास्क बनाने के लिए आवश्यक कपड़ा, धागा ,सिलाई मशीन यह सब संसाधन स्काउट गाइड के संगठन के कार्यकर्ता अपने स्तर पर जुटा रहे हैं और पूर्ण मनोयोग के साथ कोरोना कोविड 19 संक्रमण महामारी के दौरान प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रहे हैं। स्काउट संगठन की इस पहल कोजिला प्रशासन, समाज के गणमान्य नागरिकों ,शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा भी सराहना की जा रही है। मास्क बनाने के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में सहायक राज्य संगठन आयुक्त बीकानेर मान महेन्द्र सिंह भाटी,सी ओ स्काउट महेश कालावत ,सी ओ गाइड सुभीता गिल कार्य कर रहे हैं।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* स्काउट गाइड्स बना रहे मास्क