जमीनी विवाद में छेड़-छाड़ और मारपीट पांच घायल.. .. 

जमीनी विवाद में छेड़-छाड़ और मारपीट पांच घायल.. .. 



(कुशीनगर)कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खभराभार (कारनहा टोला)गांव में जमीन सम्बंधित विवाद आरती देवी w/o कुबेर साहनी और वीरेंदर साहनी s/o मोलई में विवाद चल रहा था। जिसे लेकर आज शुक्रवार करीबन दो बजे आरती देवी के तरफ से दो दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल सवार जो चकदहा (पिपराईच)से आए थे। वीरेंद्र के घर पर पहुंच कर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। 


घर पर मौजूद महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़-छाड़ किया गया। जिसमे वीरेंद्र (45) जीतेन्द्र (39)राममिलन (24)प्रेमलता (26)गंभीर रूप से घायल हो गये। 


घर पर मौजूद अंजली (20)करुणा (18)के साथ छेड़ -छाड़ किया गया, ग्रामीणों के द्वारा सूचना पर पहुंची 112और 108एम्बुलेंस जिससे घायलों को स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया स्थिति को देखते हुये पुलिस के द्वारा थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र राव को सूचना दिया गया। 


मामले को संज्ञान में लेते हुये मौके पर पूरी टीम पहुंची.


टिप्पणियाँ