राजस्थान एंबुलेंस 108 ,व 104 के कर्मचारियों ने दी 23 फरवरी को चक्काजाम की चेतावनी

 दशरथ सिंह

 संवाददाता  जयपुर 



राजस्थान एंबुलेंस 108 ,व 104 के कर्मचारियों ने दी 23 फरवरी को चक्काजाम की चेतावनी



राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन द्वारा एंबुलेंस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ 20 पृतिशत वेतन का सितंबर माह से एरियर देने व कार्य समय 8 घंटे लागू करवाने के लिए मिशन निदेशक नरेश कुमार ठकराल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को 13 फरवरी 2021 को चेतावनी पत्र देते हुए 22 फरवरी 2021 तक का समय दिया गया था कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान करें वरना 23 फरवरी से प्रदेश में एंबुलेंस सेवा 104 ,108 बंद कर दी जाएगी प्रदेश की आम जनता को आपातकालीन स्थिति में किसी तरह की परेशानी व स्वास्थ्य सेवा का लाभ नहीं मिलने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी मांगों को लेकर सैकड़ों बार वार्ता होने पर भी कोई समाधान नहीं होने पर पुनं पत्र लिखकर सरकार को  22 फरवरी तक चेतावनी दी है समाधान नहीं होने पर 23 फरवरी को चक्का जाम किया जाएगा

टिप्पणियाँ