पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त किए समन्वयक गांव गांव ढाड़ी - ढाड़ी पहुंच कर बताएंगे गहलोत सरकार की उपलब्धियां ।
ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश मेघवाल सिरोही
आबूरोड सिरोही। कांग्रेस पार्टी के पार्षद, सेवादलकांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और नगर कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव गांव ढाड़ी -ढाड़ी पहुंच कर गहलोत सरकार की उपलब्धियां बताएंगे नगर पालिका पार्षद एवं कांग्रेस सचिव सुनील खोत ने बताया की राज्यसभा सांसद नीरज डांगी और प्रदेश अध्यक्ष डोडासरा से मिले दिशा निर्देशो के तहत स्थानीय पार्षद सेवादल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और नगर कांग्रेस कार्यकर्ता की एक बैठक प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री अर्चना शर्मा नगर अध्यक्ष अमित जोशी एवं नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जे पि सिंह की आतिथ्य में आयोजित की गई नगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में पंचायतराज चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चाएं करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये नगर कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक ली गई जिसमें चुनाव पंचायत चुनाव के लिए समन्वयक नियुक्त किए गए महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री अर्चना शर्मा नगर अध्यक्ष अमित जोशी एवं नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जे पि सिंह सुरेंदर छावरा ने उपस्थित सभी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की राज्यसभा सांसद नीरज डांगी और प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोडासरा की मंशा के अनुरूप हम सभी को राजस्थान की कांग्रेस पार्टी की गहलोत सरकार की उपलब्धियां को लेकर गांव गांव ढाड़ी ढाड़ी पहुंच कर आमजन के बिच जाना है। और पंचायतराज चुनाव में पार्टी उमीदवारो को जिताने में अपनी भागीदारी देनी हे इस अवसर पर सैनी समाज के अध्यक्ष राजेंदर सैनी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हाजी वजीर पठान जिला सचिव दिलीप शर्मा मुस्लिम समाज के पूर्व सदर दिलावर खान नगर पालिका पार्षद अंजलि जोशी सांतपुर यूथ इकाई के सचिव हैदर पठान जिला महामंत्री हाजी नूर मोहमद हरिओम शर्मा ने भी भाजपा को मोदी सरकार को नाकामियों को गांव गांव जाकर प्रसारित करने पर जोर दिया।
बैठक में आमसहमति और चर्चा कर के पंचायतराज और जिला परिषद चुनाव के लिए पार्षद सुनील खोत नीलोफर बानो अंजलि जोशी दिनेश मेघवाल सुमित जोशी नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह पूर्व पार्षद मोहमद शरीफ असलम मोहमद व्यापर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हरीश अग्रवाल अब्दुल कयूम रवि कुमावत गजेंदर काग मनीष शर्मा लक्ष्मीकांत चौहान सेवादल अध्यक्ष सुरेंदर छावरा आरिफ पठान महिला कांग्रेस को उपाध्यक्ष भारतीराय उषा सिंह अकरम असरफी सुनीता देवी स्नेहबाला ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दलपत प्रजापत सुरता देवासी को योगेश परिहार समन्वयक नियुक्त किया गया जो गाँव गाँव जाकर कांग्रेस उमीदवारो के पक्ष में प्रचार और सहयोग करते हुए उनके पक्ष में वोट मांगेगे।