पी.एम.ओ. डॉ तंवर के सान्निध्य में हुआ वृक्षारोपण

पी.एम.ओ. डॉ तंवर के सान्निध्य में हुआ वृक्षारोपण



नीमकाथाना:       हरियाली अमावस्या के अवसर पर आज गॉंवड़ी मोड़ स्थित मोक्षधाम में  कपिल अस्पताल के पीएमओ डॉ जी एस तंवर,आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ प्रदीप शर्मा व सीताराम टेलर  के सान्निध्य में वृक्षारोपण किया गया।  इस अवसर पर डॉ जी एस तंवर ने कहा कि   वृक्ष समाज की धरोहर है। धार्मिक ग्रंथों में भी वृक्ष लगाना पुण्य एवं काटना पाप माना गया है। वृक्षारोपण से वातावरण हरा-भरा और शुद्ध रहता है।


पेड़ हमारे पूर्वज हैं और इस पृथ्वी पर मानव से बहुत पहले मौजूद हैं। हमारा बहुत अस्तित्व उन पर निर्भर करता है। वृक्ष देवों के समान हैं। पेड़ों में भगवान का वास होता है। पेड़ लगाना और पोषण करना प्रत्येक मनुष्य का एक पवित्र कर्तव्य है और पुण्य-कर्म को प्राप्त करने के तरीकों में से एक है।पेड़ लगाना न केवल एक धार्मिक और सामाजिक कर्तव्य है, बल्कि मानव द्वारा धरती मां के कर्ज को चुकाने  का एक तरीका है।

 

डॉ तंवर ने मोक्षधाम परिसर में  विस्तृत हरियाली व स्वच्छता के लिए व्यवस्थापक रामसिंह सैनी,  समाजसेवी दिनेश सैनी  व उनकी टीम की सराहना की।


साथ ही, परिसर में पक्षियों के लिए  लगाए हुए सैकड़ों परिंडों में गत अट्ठाइस 28 वर्षों से लगातार जलापूर्ति करने के कारण स्थानीय प्रधानाध्यापक रतनलाल खटीक की सराहना की। 


क्षेत्र में असहाय गायों की कई वर्षों से   निस्वार्थ सेवा कर रहे  प्रधानाध्यापक समुद्रपाल  सिंह का आभार प्रकट किया।


आयुर्वेद अधिकारी डॉ प्रदीप शर्मा ने कहा कि 

भारतीय संस्कृति में प्राचीनकाल से पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा है। पर्यावरण को संरक्षित करने की दृष्टि से ही पेड़-पौधों में ईश्वरीय रूप को स्थान देकर उनकी पूजा का विधान बताया गया है। जल में वरुण देवता की परिकल्पना कर नदियों व सरोवरों को स्वच्छ व पवित्र रखने की बात कही गई है। वायुमंडल की शुचिता के लिए वायु को देवता माना गया है।

 

वेदों व ऋचाओं में इनके महत्व को बताया गया है। शास्त्रों में पृथ्वी, आकाश, जल, वनस्पति एवं औषधि को शांत रखने को कहा गया है। इसका आशय यह है कि इन्हें प्रदूषण से बचाया जाए। यदि ये सब संरक्षित व सुरक्षित होंगे तभी हमारा जीवन भी सुरक्षित व सुखी रह सकेगा। उन्होंने अधिकाधिक पेड़ लगाने व उनको संरक्षित करने की अपील की।


वरिष्ठ कम्पाउण्डर सीताराम टेलर ने जनता से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर अपने आसपास हरियाली बनाए रखने का संकल्प लें।

                     इस अवसर पर पर्यावरण मित्र  डॉ रवींद्र शर्मा, रणधीर सैनी,  श्रवण सैनी,अनिल पिन्टू सैनी सहित कई पर्यावरण मित्र ल्लेखनीय है कि डॉ जी एस तंवर क्षेत्र में एक ईमानदार, सेवाभावी व समर्पित चिकित्सक के रूप में जाने जाते हैं। 

वे पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा, सरकारी विद्यार्थियों के सहयोग के साथ साथ विभिन्न सामाजिक सेवाओं में भी सहयोग करते रहते हैं।

टिप्पणियाँ