उत्तर पश्चिम रेलवे में IREU से लगातार दूसरी बार बने प्यारे लाल बैरवा जोनल अध्यक्ष व चौहान बने महासचिव:

 -:उत्तर पश्चिम रेलवे में IREU से लगातार दूसरी बार बने प्यारे लाल बैरवा जोनल अध्यक्ष व चौहान बने महासचिव:


अजमेर -15 अगस्त 2021 को इंडियन रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की ऑनलाइन वह ऑफलाइन मीटिंग के माध्यम से कार्यालय नरसिंहपुर रोड अजमेर पर जोनल मीटिंग संपन्न हुई इस मीटिंग की अध्यक्षता इंडियन रेलवे एंप्लाइज फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष अमरीक सिंह जी ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन रेलवे एंप्लाइज फेडरेशन के संगठन सचिव कामरेड जुमेरदीन जी शामिल हुए मीटिंग के आरंभ में जोनल अध्यक्ष IREU प्यारे लाल बेरवा ने अपने विचार रखे एवं अध्यक्ष के तौर पर संगठन के 2 वर्ष कार्यकाल कार्यवाही एवं उपलब्धियों की जानकारी दी महासचिव उमेद सिंह चौहान ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों के साथ आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया एवं उसके बाद ज़ोनल कार्यकारिणी भंग कर दी गई जोनल कार्यकारिणी भंग करने के पश्चात इंडियन रेलवे एंप्लाइज  फेडरेशन के संगठन सचिव ने नई कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरू की एवं सभी कार्यकर्ताओं के सदस्यों के विचार जाने उसके साथ नए कार्यकारिणी के लिए प्रस्तावित पर चर्चा की गई साथ ही विशिष्ट अतिथि संगठन सचिव IREF जुमेरदीन जी ने नई कार्यकारिणी के लिए प्रस्तावित पदाधिकारियों के नाम सबके सामने प्रस्तुत किए गए सभी ने सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों को कार्यकारिणी के लिए जोनल अध्यक्ष प्यारे लाल बैरवा महासचिव उम्मेद सिंह चौहान कोषाध्यक्ष हरदेव सिंह चौहान संगठन सचिव श्री मोहन मीणा उपाध्यक्ष घनश्याम कुमार और बलवीर सिंह चौहान सहायक सचिव के सी मीणा ,प्रेम प्रजापति और शांति लाल गर्ग कार्यकारिणी सदस्य में महिपाल मीणा ,दिनेश कुमार सैनी ,अनिल कुमार और ललित कुमार वर्मा सर्वसम्मति से चुने गए संगठन सचिव IREF जुमेरदीन जी ने कार्यकारिणी की अधिकृत घोषणा की।  इन सभी पदाधिकारियों को कार्यकारी अध्यक्ष IREF अमरीक सिंह जी ने बधाई दी उसके पश्चात उद्बोधन के साथ मीटिंग की समाप्ति की घोषणा की।

टिप्पणियाँ