आज 27 सितंम्बर की बंद को सफल बनाने का आह्वान किया*।

 *भारत बंद के पूर्व संध्या पर माकपा ने चंदवा में मोटरसाइकिल रैली की*, 

आज 27 सितंम्बर की बंद को सफल बनाने का आह्वान किया*।



लातेहार। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा कृषि बिल के खिलाफ  भारत बंद के आह्वान पर चंदवा मे भारत बंद के पूर्व संध्या पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मोटरसाइकिल रैली निकाली,

बंद को समर्थन देने का आह्वान दुकानदारों किसानों श्रमिकों छात्र नौजवानों से अह्वान किया गया है, यह मोटरसाइकिल रैली हाईवे हिल से निकलकर इंदिरा गांधी चौंक, थाना, मेन रोड, सुभाष चौंक होते हुए रेलवे क्रासिंग मे समाप्त हो गई, इसमे शामिल लोग कल भारत बंद है, किसान विरोधी कृषि बिल वापस लो, किसान विरोधी केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार होश में आओ नारे लगा रहे थे, रैली का नेतृत्व झारखंड राज्य किसान सभा लातेहार जिला अध्यक्ष अयुब खान, माकपा जिला सचिव सुरेन्द्र सिंह ने की।

टिप्पणियाँ