भा ज पा जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न।

 भा ज पा जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न।(नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी एक अभियान के रुप में मनायेगी जिसकी पूर्व तैयारियों को लेकर पार्टी के जिला पदाधिकारियों की बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।पार्टी के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि  बैठक में 17 सितंबर को आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण अभियान के रुप में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा मनाया जाएगा जिसके माध्यम से सेवा के महत्व और समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को भी जन जागृत किया जायेगा। इस अभियान के तहत रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, टीकाकरण,फल वितरण, दिव्यांगों की सहायता,राशन बैग वितरण, केन्द्र सरकार द्वारा किए गए लोककल्याण के कार्यों की प्रदर्शनी, वृक्षारोपण,सफाई कार्यों जैसे अनेक जन सेवा के कार्य किए जायेंगे। इस सम्बन्ध में जिलाध्यक्ष मावंडिया ने  प्रत्येक अभियान के लिए पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी  है। बैठक में जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, सुरेन्द्र मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया, सुनिल लाम्बा, राकेश शर्मा, जिला मंत्री सुनिता स्वामी,एस टी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दलीप मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान,एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष, शिवकुमार जेवरिया,ओ बी सी मोर्चा की मोनिका चौधरी,डा. बी एल शर्मा,सरोज झाझडिया आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ