एक साल से एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहा मुलजीम परमजीत सिंह राजपुत निवासी गादली थाना बुहाना गिरफतार

 एक साल से एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहा मुलजीम परमजीत सिंह राजपुत निवासी गादली थाना बुहाना गिरफतार



झुंझुनूं (सुरेशसैनी। महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर  हवासिहं घुमरिया (IPS) एवं पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनूं श्री मनीष त्रिपाठी (IPS),  विरेन्द्र कुमार मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनूं के निर्देशानुसार  ज्ञानसिंह चौधरी वृताधिकरी बुहाना के सुपरवीजन में भजनाराम थानाधिकारी थाना सिघाना के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमों में एक साल से फरार चल रहा मुलजीम परमजीत सिंह राजपुत निवासी गादली थाना बुहाना को किया गिरफतार घटना का संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 27.7.2020 को विक्रम सिंह उर्फ लीलू पुत्र  पूर्णसिह जाति राजपुत उम्र 50 साल निवासी गादली पुलिस थाना बुहाना के कब्जे से 5 किलो गाँजा पाये जाने पर  महेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बुहाना द्वारा उक्त गाँजा सहित विक्रम सिंह उर्फ लीलू को मौके पर गिरफतार कर मुकदमा नम्बर 143 / 2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी थाना सिधाना द्वारा प्रारम्भ किया गया। उक्त प्रकरण में परमजीत सिंह पुत्र  गोविन्द सिंह जाति राजपुत उम्र 27 साल निवासी गादली पुलिस थाना बुहाना एक साल से फरार चल रहा था।

दिनांक 27.7.2020 को सुनिल कुमार पुत्र गणपत सिंह जाति राजपुत निवासी गादली पुलिस थाना बहाना के कब्जे से कार नम्बर आरजे 14 टीई 7108 में 10 किलो गाँजा पाये जाने पर श्री महेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बुहाना द्वारा उक्त गाड़ी मय गाँजा सहित सुनिल कुमार को मौके पर गिरफतार कर मुकदमा नम्बर 144 / 2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी थाना सिघाना द्वारा प्रारम्भ किया गया। उक्त प्रकरण में परमजीत सिंह पुत्र श्री गोविन्द सिंह जाति राजपुत उम्र 27 साल निवासी गादली पुलिस थाना बुहाना एक साल से फरार चल रहा था।

टिप्पणियाँ